Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मैग्नेटोमॉल-पॉर्किंग में हंगामा करने वाले इंफ्लूएंसर समेत तीन गिरफ्तार…VIDEO:शिक्षक परिवार को बोला था गंवार, हॉकी लहराने वाले आरोपी रॉकी को पुलिस ने भेजा जेल
Breaking News

मैग्नेटोमॉल-पॉर्किंग में हंगामा करने वाले इंफ्लूएंसर समेत तीन गिरफ्तार…VIDEO:शिक्षक परिवार को बोला था गंवार, हॉकी लहराने वाले आरोपी रॉकी को पुलिस ने भेजा जेल

By adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 11t201555433 1778510856
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 11t201555433 1778510856
रायपुर के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद शिक्षिका धनिशा धीवर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मैग्नेटोमॉल पॉर्किंग में हंगामा करने वाले इंफ्लूएंसर के भाई रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बाक्सर को जेल भेज दिया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। सह-आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत मामले में सह-आरोपी सोमा देवांगन और उसकी साथी गरिमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत दे दी गई। तेलीबांधा पुलिस ने नोटिस देकर सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब जानिए पूरा मामला घटना 9 मई की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने पहुंची थी। घर लौटते समय उनका परिवार बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 JC 1581 को पार्किंग से निकाल रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 NH 9699 में सवार रोहन, सोमा और गरिमा वहां पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप था, कि कार चालक रोहन गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर गाली देने लगा। उसने यह भी कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने खुद को एक मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताते हुए रौब झाड़ा। विवाद बढ़ने पर आरोपी रोहन उर्फ रॉकी ने अपनी कार से हॉकी निकाल ली और मारपीट की धमकी देने लगा। आरोप है कि रोहन ने गोपेश साहू के साथ धक्का-मुक्की भी की। बीच-बचाव के दौरान गोपेश के पैर में चोट आई, जबकि शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में चोट लगी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की है। बजरंग दल ने देर रात घेरा था थाना शिक्षक परिवार पर हमला करने, गालियां देने और उन्हें गंवार बोलने पर शिक्षक परिवार के समर्थन में देर रात बजरंग दल तेलीबांधा थाने पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों आरोपी रोहन सहित इंफ्लूएंसर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। सटोरी बाबू खेमानी के साथ रोहन की फोटो वायरल मैग्नेटो मॉल की पॉर्किंग में विवाद होने के बाद आरोपी रोहन का फोटो सोशल मीडिया पर सटोरी बाबू खेमानी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में रॉकी और बाबू किसी व्यक्ति का नाम लेकर उसे गेम सिखाने की सलाह दे रहे हैं। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073040
Views Today : 3
Views Last 7 days : 275
Views Last 30 days : 5607
Total views : 96569
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.