Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मरवाही वन विभाग में 14.77 लाख के गबन का आरोप:मरवाही वनमंडल के मुख्य वन संरक्षक और कैंपा शाखा प्रभारी निलंबित, गोबर खाद खरीदी घोटाले पर कार्रवाई
Breaking News

मरवाही वन विभाग में 14.77 लाख के गबन का आरोप:मरवाही वनमंडल के मुख्य वन संरक्षक और कैंपा शाखा प्रभारी निलंबित, गोबर खाद खरीदी घोटाले पर कार्रवाई

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4da7c621 f74b 4ba0 ac47 94a4c7ab818f 1779601201691
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4da7c621 f74b 4ba0 ac47 94a4c7ab818f 1779601201691
छत्तीसगढ़ वन विभाग के मरवाही वन विभाग में वित्तीय अनियमितता के बड़े मामले में कार्रवाई की गई है। बिलासपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) मनोज कुमार पांडे ने सहायक ग्रेड-2 और कैंपा शाखा प्रभारी भूपेंद्र कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता और कूट रचित दस्तावेजों के जरिए 14.77 लाख रुपये के गबन का आरोप है। जांच रिपोर्ट में खुलासा यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता/शिकायत) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में वृक्षारोपण कार्य के लिए गोबर खाद खरीदी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया था। आरोप है कि भूपेंद्र साहू ने फर्जी प्रमाण-पत्र और दस्तावेजों का उपयोग कर 14.77 लाख रुपये का अवैध लेखा समायोजन किया। समिति सचिवों पर दबाव डालने का आरोप जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने समिति सचिवों पर अनैतिक दबाव बनाकर शासकीय राशि निकलवाई। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना गलत तरीके से एलओसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) तैयार कराने का भी आरोप है। विभागीय जांच के दौरान आरोपी द्वारा गुमराह करने वाले बयान देने की बात भी सामने आई है। आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला वन विभाग ने इस पूरे मामले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन और वित्तीय कदाचार माना है। निलंबन अवधि के दौरान भूपेंद्र साहू का मुख्यालय बिलासपुर तय किया गया है। अन्य योजनाओं की भी जांच तेज जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी के खिलाफ नरवा विकास और ग्रीन क्रेडिट जैसी अन्य योजनाओं में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। इन मामलों की जांच भी तेज कर दी गई है।मरवाही वन विभाग में वित्तीय अनियमितता के एक बड़े मामले में कार्रवाई की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेताओं के घर जाएगी कांग्रेस:बिजली ऑफिस के धरने के बाद CSPDCL दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेता,आंदोलन की दी चेतावनी

May 24, 2026

बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेताओं के घर जाएगी कांग्रेस:बिजली ऑफिस के धरने के बाद CSPDCL दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेता,आंदोलन की दी चेतावनी

May 24, 2026

सेटलिंग टैंक से 180 टन गाद निकालने जुटा निगम:मेयर बोले- बारिश से पहले सफाई जरूरी, जिससे शहरवासियों में साफ पानी मिल सके

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071794
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2141
Views Last 30 days : 4903
Total views : 94341
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.