Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मनेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप:तापमान 42 डिग्री पार पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने घरों में रहने की सलाह दी
Breaking News

मनेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप:तापमान 42 डिग्री पार पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने घरों में रहने की सलाह दी

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20ab8714 142b 4af1 91e9 b815c1eb945f 1779519674046
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



20ab8714 142b 4af1 91e9 b815c1eb945f 1779519674046
एमसीबी जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है। दोपहर के समय शहर में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, जिससे बाजार और प्रमुख चौक सूने दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने हीट वेव अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद लोगों ने घरों में रहना शुरू कर दिया है। तेज गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही बेहद कम हो गई है। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर स्वप्निल तिवारी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू से बचने के लिए बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को विशेष सावधानी की सलाह उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. तिवारी ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और सूती कपड़े पहनने तथा धूप में निकलने के दौरान सिर को ढंककर रखने की सलाह दी। ओआरएस और तरल पदार्थों के सेवन की अपील शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए ओआरएस घोल और अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि यदि चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसी स्थिति हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर को मिली फोरेंसिक वैन, जांच में आएगी तेजी:केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिखाई हरी झंडी, अपराधों की जांच होगी आसान

May 24, 2026

बिलासपुर को स्वच्छ-व्यवस्थित बनाने पर नगरीय प्रशासन सचिव का फोकस:बोलीं- गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सिटी बस जल्द शुरू होगी

May 24, 2026

गंगा दशहरा पर कन्हर नदी तट पर होगी गंगा आरती:आयोजन की तैयारियों में जुटा नगर पालिका प्रशासन, पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071779
Views Today : 87
Views Last 7 days : 2116
Views Last 30 days : 4878
Total views : 94316
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.