Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भीषण गर्मी से बेजुबान तक परेशान:कोरबा-पाली में 24 घंटे में 150+ चमगादड़ों की लू से मौत, प्रदेश में रोज 1200 मरीज लू पीड़ित
Breaking News

भीषण गर्मी से बेजुबान तक परेशान:कोरबा-पाली में 24 घंटे में 150+ चमगादड़ों की लू से मौत, प्रदेश में रोज 1200 मरीज लू पीड़ित

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1779562076
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1779562076
कोरबा-पाली नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। पाली में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान का असर बेजुबान पशु-पक्षियों पर पड़ा है। नौकोनिया तालाब के किनारे डेरा जमाए 150 से ज्यादा प्रवासी चमगादड़ों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई है। चमगादड़ मरकर पेड़ों के नीचे गिर रहे हैं। बता दें कि फरवरी-मार्च में इस तालाब के किनारे स्थित ऊंचे पेड़ों पर हजारों प्रवासी चमगादड़ आकर बसेरा बनाते हैं। इस वर्ष इनकी संख्या सामान्य से अधिक थी। पिछले कुछ दिनों से जारी 43 डिग्री के टॉर्चर को ये सहन नहीं कर पा रहे हैं। आसपास के गांव में भी यही हाल है। गर्मी का असर केवल पक्षियों पर ही नहीं, बल्कि खेती-किसानी पर भी पड़ा है। सब्जियां खेतों में ही झुलस रही हैं। इस बीच, प्रदेशभर के अस्पतालों में भीषण गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन 1200 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। राज्य महामारी नियंत्रण केंद्र ने अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डा. योगेंद्र मल्होत्रा के अनुसार हीट एग्जॉशन, हीट स्ट्रोक से ठीक पहले की स्थिति है। जब शरीर से पसीने के रूप में बहुत अधिक पानी और नमक निकल जाता है, तब यह समस्या होती है। भास्कर एक्सपर्ट – एसएन मिश्रा, उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवा 42 डिग्री तापमान चमगादड़ों के लिए जानलेवा चमगादड़ करीब 38 डिग्री तक का सामान्य शारीरिक तापमान बनाए रखते हैं। गर्मी के मौसम में 40 डिग्री से अधिक तापमान होने पर असहज हो जाते हैं। 42 डिग्री पार होते ही उनके लिए जानलेवा है। वे पेड़ों से गिरकर मरने लगते हैं। पाली में भी चमगादड़ों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। पक्षियों की मौत पर नजर रखे हुए हैं। प्रदेश में दुर्ग सबसे गर्म शहर छत्तीसगढ़ तेज गर्मी से झुलस रहा है। अधिकांश जगहों पर तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच है। दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यहां 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रायपुर में तापमान 44.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सुबह से शाम तक गर्म हवाएं चलीं। जगदलपुर भी असामान्य रूप से गर्म रहा। वहां तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक यानी 43.1 डिग्री दर्ज किया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, राजनांदगांव में पारा 46°C पहुंचा:रायपुर-बिलासपुर, दुर्ग में 45°C के करीब; 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

May 24, 2026

प्रदेश के इन चार नपं में होगा चुनाव पलारी में 3 मतदान दल रिजर्व रहेगा

May 24, 2026

जनगणना प्रक्रिया में सहयोग जरूरी है

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071761
Views Today : 57
Views Last 7 days : 2086
Views Last 30 days : 4848
Total views : 94286
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.