Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेमेतरा में सरकारी जमीन पर बने करोड़ों के मकान जमींदोज:6 लोगों ने खरीदकर बनाया मकान, पीड़ित बोले- सरकारी भूमि थी तो रजिस्ट्री कैसे हुई?
Breaking News

बेमेतरा में सरकारी जमीन पर बने करोड़ों के मकान जमींदोज:6 लोगों ने खरीदकर बनाया मकान, पीड़ित बोले- सरकारी भूमि थी तो रजिस्ट्री कैसे हुई?

By adminJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 5 1780999220
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 5 1780999220
बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम सीतापार में सोमवार को जिला प्रशासन ने विवादित जमीन पर बने भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। करोड़ों रुपए की लागत से बने निर्माणों को गिराने के लिए आधा दर्जन से अधिक जेसीबी मशीनें लगाई गईं। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के अनुसार, सीतापार स्थित जिस भूमि पर कार्रवाई की गई, उसे 6 लोगों ने रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदा था। जमीन खरीदने के बाद उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर मकानों और बाकी निर्माण कार्यों को अंजाम दिया था। लेकिन बाद में राजस्व अभिलेखों, प्रशासनिक जांच और न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान उक्त भूमि को सरकारी मरघट (श्मशान) भूमि बताया गया। जिसके बाद मामला विवादों में आ गया। भूमि सरकारी तो रजिस्ट्री कैसे हुई ? प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के निर्देश और पूर्व में जारी नोटिसों के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। प्रभावित लोगों का आरोप है कि उन्होंने जमीन की वैधानिक रजिस्ट्री कराई थी। उनका सवाल है कि यदि भूमि सरकारी या घास भूमि थी तो उसकी रजिस्ट्री कैसे हुई। उनका कहना है कि संबंधित दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही जमीन खरीदी गई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। प्रभावित पक्ष का दावा है कि उन्हें हाईकोर्ट से राहत और स्टे आदेश भी मिला था। हालांकि स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माणों को जमींदोज कर दिया। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि उन्होंने जीवनभर की जमा पूंजी मकान निर्माण में लगा दी थी और अब एक ही दिन में सब कुछ मलबे में तब्दील हो गया। कई परिवारों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच की मांग की है। कुछ भी कहने से बच रहे अधिकारी एक तरफ प्रशासन सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रभावित परिवार अपनी मेहनत की कमाई डूबने का दर्द बयां कर रहे हैं। फिलहाल मामले में प्रशासनिक अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगे कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर से अमरकंटक जा रही कार पलटी:कबीर चबूतरा मार्ग पर हादसा, श्रद्धालुओं की कार घुमावदार मोड़ पर हुई अनियंत्रित, दो लोगों को मामूली चोटें

June 9, 2026

छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल चुनाव खत्म:रायगढ़ के विवेक सारस्वत बने प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर के गोपाल कृष्ण तावनिया महासचिव निर्वाचित

June 9, 2026

Chhattisgarh RERA Notice | 989 Housing Projects Flawed; Action Against Builders

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073025
Views Today : 27
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 5647
Total views : 96553
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.