Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट
Breaking News

बिलासपुर में पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 05 2026 hashiya1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद और सनक ने एक बेहद खौफनाक रूप ले लिया। यहाँ एक महिला ने दूसरी महिला से अवैध संबंध के शक मे …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 01:00:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 01:00:31 PM (IST)

अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात: बिलासपुर में पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट

HighLights

  1. बिलासपुर के चकरभाठा का मामला।
  2. लहू-लुहान खटिया पर बैठा रहा राजमिस्त्री।
  3. हाथ में कटा अंग पकड़े खड़ी रही पत्नी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने शुक्रवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। शक और पारिवारिक कलह के बीच गुस्से में आई पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल पति को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस घायल राजमिस्त्री के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

चकरभाठा निवासी राकेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी पत्नी द्रोपति कौशिक को लंबे समय से शक था कि राकेश का किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। देर रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

रात करीब एक बजे की घटना

पति-पत्नी में देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर द्रोपति ने घर में रखे लोहे के हंसिए से राकेश पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी राकेश की बहन रेखा कौशिक को उनके भतीजे समीर कौशिक ने दी। रेखा कौशिक, जो नगर पंचायत बोदरी में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे समीर उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ है तथा उसकी मां ने हंसिए से उसके पिता के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया है।

प्राइवेट पार्ट से लगातार बह रहा था खून

सूचना मिलते ही रेखा कौशिक अपने भाइयों रमेश कौशिक और सुरेश कौशिक के साथ मौके पर पहुंचीं। स्वजन ने देखा कि राकेश घर के अंदर खटिया पर बैठे थे और उनके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। वहीं द्रोपति कौशिक कटे हुए अंग को अपने हाथ में पकड़े हुई थी। इसके बाद स्वजन तत्काल घायल राकेश और कटे हुए अंग को लेकर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने लिया महिला का बयान

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का बयान लिया है। अब घायल राजमिस्त्री के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

250 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

May 25, 2026

अघोषित बिजली कटौती के विरोध कल कांग्रेस करेगी विद्युत कार्यालय का घेराव

May 25, 2026

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका ने मांगा महासमुंद ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा सचिव को 3 सप्ताह का अल्टीमेटम

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071855
Views Today : 32
Views Last 7 days : 1923
Views Last 30 days : 4882
Total views : 94454
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.