Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर को स्वच्छ-व्यवस्थित बनाने पर नगरीय प्रशासन सचिव का फोकस:बोलीं- गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सिटी बस जल्द शुरू होगी
Breaking News

बिलासपुर को स्वच्छ-व्यवस्थित बनाने पर नगरीय प्रशासन सचिव का फोकस:बोलीं- गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सिटी बस जल्द शुरू होगी

By adminMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d5bacaaf 3eaa 4d85 841e b25844a2496b 1779520763541
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d5bacaaf 3eaa 4d85 841e b25844a2496b 1779520763541
नगरीय प्रशासन-विकास विभाग की सचिव आर. संगीता ने शुक्रवार को बिलासपुर के अपने पहले दौरे पर विभागीय बैठक ली और अलग-अलग निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। काम में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उनके साढ़े आठ घंटे के दौरे का मुख्य फोकस बिलासपुर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना रहा। दौरे से पहले ही सचिव ने बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे की ओर से सूची सौंपे जाने के बाद उसे तत्काल मंजूरी दे दी गई। अब हर वार्ड की जिम्मेदारी इंजीनियर से लेकर जोन कमिश्नर तक को सौंपी गई है। प्रत्येक नोडल अधिकारी को एक महीने के भीतर अपने वार्ड का नजरिया नक्शा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्डों का तैयार होगा विस्तृत नजरिया नक्शा इस नजरिया नक्शे में वार्ड की नालियां, गलियां, सड़कों की लंबाई-चौड़ाई, पेड़ों की संख्या, स्कूल, सामुदायिक भवन और मूलभूत समस्याओं का पूरा विवरण शामिल रहेगा। सचिव ने कहा कि नोडल अधिकारी अपने प्रभार वाले वार्ड को आदर्श बनाने के लिए सड़क, पानी, बिजली, सफाई, स्कूल और आंगनबाड़ी से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 31 जुलाई तक चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश सचिव ने पीएम ई-बस सेवा के नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी को 31 जुलाई तक चार्जिंग स्टेशन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिटी बसें कभी भी पहुंच सकती हैं। ईंधन बचाने के उद्देश्य से ई-बस सेवा जल्द शुरू होने की संभावना जताई गई है। बार-बार इस्टीमेट बढ़ाने पर जताई नाराजगी बैठक में सचिव ने पीएचई के एक कार्य का उदाहरण देते हुए बताया कि 3 करोड़ रुपये का इस्टीमेट संशोधित होते-होते 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी कार्य का इस्टीमेट एक ही बार में तैयार किया जाए। कार्यस्थल का सत्यापन पहले ही कर लिया जाए, ताकि काम तेजी से पूरा हो और लोगों को जल्द लाभ मिल सके। टेंडर प्रक्रिया में देरी नहीं करने के निर्देश सचिव ने टेंडर और वर्क ऑर्डर प्रक्रिया में समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें एक दिन की भी देरी नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य तय समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। आकांक्षी टॉयलेट में मिलीं खामियां निरीक्षण के दौरान सचिव ने सिटी बस डिपो में बने आकांक्षी टॉयलेट का जायजा लिया। वहां मिली कमियों और खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण सचिव आर. संगीता ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक निगम की विभिन्न योजनाओं, कछार प्लांट, डब्ल्यूटीपी, पीएम आवास और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। संपत्ति कर वसूली तेज करने के निर्देश बैठक में उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया 15 करोड़ रुपये संपत्ति कर की वसूली दिसंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने के पहले सप्ताह में मिल जाना चाहिए। मधुबन एजुकेशन हब के कार्य जल्द पूरे करने पर जोर सचिव ने मधुबन एजुकेशन हब के प्रथम चरण में निर्माणाधीन नालंदा परिसर और एकेडमिक ब्लॉक को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पीएम आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत अधूरे आवास निर्माण को हितग्राहियों से समन्वय बनाकर जल्द पूरा कराने पर भी जोर दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सकरी पुलिस ने गांजा बेचती महिला को पकड़ा:9 हजार का माल बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

May 24, 2026

सकरी पुलिस ने गांजा बेचती महिला को पकड़ा:9 हजार का माल बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

May 24, 2026

छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर की डिमांड 20-30% बढ़ी:लोग बोले- पेट्रोल गाड़ियों से बेहतर ऑप्शन, जानिए EV के फायदे-कमियां, कितनी मिलेगी सब्सिडी

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071782
Views Today : 93
Views Last 7 days : 2122
Views Last 30 days : 4884
Total views : 94322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.