Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी:कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीरें वायरल, प्रधान आरक्षक और आरक्षक लाइन अटैच
Breaking News

बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी:कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीरें वायरल, प्रधान आरक्षक और आरक्षक लाइन अटैच

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 8 1779616047
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 8 1779616047
बिलासपुर के कोनी थाने में भीतर कबाड़ माफिया को कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीरें वायरल हो रही है, जबकि दो पुलिसकर्मी उसके सामने बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध कारोबारियों से कथित संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे। अब एसएसपी ने इसे लापरवाही मानते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। अवैध कबाड़ दुकान चलाता है अकबर खान बताया जा रहा है कि, फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति अकबर खान है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने अवैध कबाड़ दुकान संचालित करता है। चर्चा है कि हाल ही में पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की थी। हालांकि, थाने पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की तस्वीरें वायरल हो गई। एसपी के निर्देश के बाद हुई थी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस के एसपी ने शहर में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबर खान को थाने बुलाया था। वायरल तस्वीर में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े के मौजूद रहे। एएसपी बोले- दस्तावेज जांच के लिए बुलाया गया था इस मामले में पंकज पटेल ने कहा कि, कबाड़ कारोबारी को केवल दस्तावेजों की जांच के लिए थाने बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकान को सील कर दिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raigarh Elephant Calf Death in Swamp | Mothers Grief

May 24, 2026

राजनांदगांव को शतरंज हब बनाने की घोषणा:विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने की स्टेडियम के लिए 29 लाख की घोषणा

May 24, 2026

MP Tribal Leader Arrested | Ma Bamleshwari Temple Dispute

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071800
Views Today : 124
Views Last 7 days : 2153
Views Last 30 days : 4915
Total views : 94353
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.