Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ी की मेहमाननवाजी, ‘चाय-पानी’ देकर की खातिरदारी, प्रधान आरक्षक समेत दो लाइन अटैच
Breaking News

बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ी की मेहमाननवाजी, ‘चाय-पानी’ देकर की खातिरदारी, प्रधान आरक्षक समेत दो लाइन अटैच

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 05 2026 koni police station 24may
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोनी थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। कथित कबाड़ कारोबारी अकबर खान की थाने के भीतर खातिरदारी करते हुए वायरल हुई तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 09:48:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 09:48:55 PM (IST)

बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ी की मेहमाननवाजी, 'चाय-पानी' देकर की खातिरदारी, प्रधान आरक्षक समेत दो लाइन अटैच
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही जागी पुलिस।

HighLights

  1. थाने के भीतर कबाड़ी की खातिरदारी का फोटो वायरल
  2. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही जागी पुलिस
  3. कोनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता ने उठाए सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोनी थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। कथित कबाड़ कारोबारी अकबर खान की थाने के भीतर खातिरदारी करते हुए वायरल हुई तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आते ही लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच एएसपी पंकज पटेल को सौंपी गई है।

थाने में कबाड़ी की ‘विशेष मेहमाननवाजी’ से उठे सवाल

वायरल हो रही तस्वीर में कथित कबाड़ी अकबर खान को कोनी थाने के भीतर आराम से बैठाकर चाय-पानी कराया जा रहा था। फोटो वायरल होने के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का दावा करने वाली पुलिस आखिर ऐसे लोगों को थाने में विशेष मेहमाननवाजी क्यों दे रही है।

मामला बढ़ने पर पुलिस विभाग हरकत में आया और एसएसपी ने तत्काल रिपोर्ट तलब कर ली। प्रारंभिक जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया। पुलिस विभाग में इस कार्रवाई को कड़ा संदेश माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में जिलेभर में अवैध कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क पर पुलिस की निगरानी और सख्त हो सकती है।

नहीं बक्शे जाएंगे अपराधी, थानेदारों पर भी गिरेगी गाज- एसएसपी

एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा है कि किसी भी थाने को अपराधियों या अवैध कारोबारियों का दरबार नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अपराधियों को संरक्षण देने या विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की शिकायत मिली, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ थाना प्रभारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्घटना कार से और क्लेम के लिए कोर्ट में खड़ी कर दी बाइक ,44.8 लाख का दावा खारिज

May 25, 2026

अब इलाज के लिए नहीं चलना होगा मीलों पैदल, जंगल और पहाड़ों के बीच पहुंची मोबाइल वैन

May 25, 2026

बिलासपुर में पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071846
Views Today : 22
Views Last 7 days : 1913
Views Last 30 days : 4872
Total views : 94444
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.