Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फ्यूल की कमी के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित:बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम, 'कैम्प' ने कलेक्टरों को निर्देश जारी करने की मांग की
Breaking News

फ्यूल की कमी के कारण एंबुलेंस सेवा प्रभावित:बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम, 'कैम्प' ने कलेक्टरों को निर्देश जारी करने की मांग की

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a5a22113 b251 4bbb a5fc 33a7da046448 1778927696809
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a5a22113 b251 4bbb a5fc 33a7da046448 1778927696809
छत्तीसगढ़ में डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण 102 महतारी एक्सप्रेस और 1099 मुक्तांजली एंबुलेंस सेवा के संचालन में गंभीर बाधा आ रही है। इस संबंध में ‘कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम कैम्प’ ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय को पत्र लिखकर सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नवा रायपुर को लिखे पत्र में ‘कैम्प’ ने बताया कि उनकी फर्म प्रदेश में 102 महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजली एंबुलेंस (1099) निशुल्क वाहन सेवा का संचालन करती है। वर्तमान में बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोरिया जैसे जिलों में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने से ईंधन की गंभीर किल्लत है। कई ईंधन पंप संचालक सीमित मात्रा में ही डीजल दे रहे हैं, या उपलब्धता नहीं होने के कारण वाहनों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। कोरबा में भी महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजलि वाहन के संबंध में कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग और कलेक्टर को पत्र लिखा है ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। 102 और 1099 सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जीवनरेखा पत्र में यह भी कहा गया है कि 102 सेवा गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं को समय पर अस्पताल पहुंचाती है, जबकि 1099 मुक्तांजली सेवा मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाती है। ये दोनों सेवाएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अत्यंत संवेदनशील हैं। ईंधन संकट से एंबुलेंस सेवा प्रभावित, बढ़ा रिस्पॉन्स टाइम ईंधन की कमी से एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे मरीजों और आम नागरिकों को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है। छत्तीसगढ़ के कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलने के कारण लोगों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कमी से आम लोग परेशान कोरबा से रायगढ़ एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए एक परिवार को शक्ति में 2-3 पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिला, जिससे उन्हें काफी कठिनाई हुई। बड़ी मुश्किल से एक पेट्रोल पंप पर उन्हें पेट्रोल उपलब्ध हो पाया, जिसके बाद वे शक्ति से कोरबा वापस आ सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में ग्रीष्माकालीन खेल प्रशिक्षण, 550 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:महापौर ने खिलाड़ियों को दिया प्रमाणपत्र, बोलीं- मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

June 10, 2026

छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:बिलासपुर कलेक्टर से जांच और तबादले की मांग, लापरवाही के आरोप,जांच का दिया आश्वासन

June 10, 2026

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073045
Views Today : 8
Views Last 7 days : 280
Views Last 30 days : 5612
Total views : 96574
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.