Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन कालचक्र’:रायपुर में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, चाकूबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा
Breaking News

पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन कालचक्र’:रायपुर में असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, चाकूबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779594498 image 2026 05 23t214050724 1779553030
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 23t214050724 1779553030
राजधानी रायपुर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अभियान ‘ऑपरेशन कालचक्र’ चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने 18 से 23 मई तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में औचक रेड कार्रवाई करते हुए चाकूबाजों, गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना, क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करना और संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ना बताया गया है। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में दबिश देकर पुलिस ने कई अपराधियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 आरोपी, आर्म्स एक्ट में 6 आरोपी और आबकारी एक्ट के तहत 71 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। वहीं, प्रतिबंधित हुक्का और तंबाकू सामग्री रखने वाले 41 आरोपियों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई इसके अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 81 आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और शराब उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गंगा दशहरा पर कन्हर नदी तट पर होगी गंगा आरती:आयोजन की तैयारियों में जुटा नगर पालिका प्रशासन, पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

May 24, 2026

संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग:बिलासपुर SSP ने नवीन विधिक प्रावधानों, डिजिटल प्रक्रियाओं से अपडेट रहने पर दिया जोर

May 24, 2026

राजनांदगांव स्टेशन पर RPF की कार्रवाई:नो पार्किंग में खड़े 27 चालकों पर रेलवे एक्ट के तहत केस

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071776
Views Today : 84
Views Last 7 days : 2113
Views Last 30 days : 4875
Total views : 94313
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.