Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पामगढ़ पुलिस ने दर्री में चलाया जागरूकता अभियान:नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा पर जोर, महिलाओं को बताए गए सुरक्षा कानून और अधिकार
Breaking News

पामगढ़ पुलिस ने दर्री में चलाया जागरूकता अभियान:नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा पर जोर, महिलाओं को बताए गए सुरक्षा कानून और अधिकार

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a8320f4a 7814 4800 9c27 143d28eb4b22 1779633895953
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a8320f4a 7814 4800 9c27 143d28eb4b22 1779633895953
जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने ग्राम पंचायत दर्री में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में 24 मई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को सुरक्षा, कानून तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान एक महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। टीम की सदस्यों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी की पहचान और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क सुरक्षा और राहगीरों की सुरक्षा के लिए संचालित ‘राहवीर योजना’ के बारे में विस्तार से समझाया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने की समझाइश कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर दिया गया। युवाओं और ग्रामीणों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की समझाइश दी गई। उपस्थित महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल विवाह और महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कमांडो टीम को सुरक्षा और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए टोपी और सीटी वितरित की गईं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समाज में जागरूकता फैलाने, अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने और ग्राम स्तर पर सुरक्षा सहयोगी के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। थाना पामगढ़ पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाना है। साथ ही, इसका लक्ष्य साइबर अपराधों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा महिला सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार:गुढ़ियारी में खोज रहा था ग्राहक, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; MDM-कार और मोबाइल जब्त

May 24, 2026

रायगढ़ के उद्योगों में बढ़ाई जा रही सुरक्षा:हादसे रोकने फायर मॉक ड्रिल और वर्कशॉप, उद्योगों में हादसे कम करने पर फोकस

May 24, 2026

Korba Traffic Fines Rs 53,400

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071825
Views Today : 185
Views Last 7 days : 2214
Views Last 30 days : 4976
Total views : 94414
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.