Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में बच्चे की आंख में फंसा टंग क्लीनर:खेलते समय हुआ हादसा, डॉक्टरों ने सुरक्षित बाहर निकाला
Breaking News

धमतरी में बच्चे की आंख में फंसा टंग क्लीनर:खेलते समय हुआ हादसा, डॉक्टरों ने सुरक्षित बाहर निकाला

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
217c2b27 2d38 4e70 9cc7 df207334d6d1 1778769153757
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



217c2b27 2d38 4e70 9cc7 df207334d6d1 1778769153757
धमतरी में 2 वर्षीय बच्चे की आंख में खेलते समय टंग क्लीनर फंस गया। जिसके बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक टंग क्लीनर को आंख से बाहर निकाल दिया। यह घटना धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के कसपुर गांव में हुई। जगदीश नेताम का पुत्र कृष्ण कुमार (2) अपनी मां के साथ था और नहाने के दौरान टंग क्लीनर से खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक टंग क्लीनर उसकी आंख की पलक में फंस गया। बच्चे की पलक में फंसा था टंग क्लीनर टंग क्लीनर फंसने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की मां ने जब पलक में फंसा टंग क्लीनर देखा तो सभी बेहद घबरा गए। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे।
समय रहते हॉस्पिटल पहुँचने से आंख बची
डॉ. जेएस खालसा ने बताया कि बच्चा खेलते समय गलती से टंग क्लीनर आंख की ओर ले गया होगा, जिससे वह पलक में फंस गया। उन्होंने कहा कि समय रहते हॉस्पिटल पहुंचाने के कारण आंख को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा। 10 दिन में स्वस्थ होने की सम्भावना डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे की आंख को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। बच्चे को आवश्यक दवाइयां दी गई हैं और लगभग 10 दिनों में उसके पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना है। परिजनों ने डॉक्टरों को आभार व्यक्त किया घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में मौजूद लोगों ने डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की। परिजनों ने भी डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को नुकीली या धारदार वस्तुओं से दूर रखें और खेलते समय उन पर विशेष ध्यान दें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

UTS Ticket Booking, R-Wallet Recharge Disruption June 9-10

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073039
Views Today : 2
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 5606
Total views : 96568
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.