Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्घटना कार से और क्लेम के लिए कोर्ट में खड़ी कर दी बाइक ,44.8 लाख का दावा खारिज
Breaking News

दुर्घटना कार से और क्लेम के लिए कोर्ट में खड़ी कर दी बाइक ,44.8 लाख का दावा खारिज

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 05 2026 court
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के क्लेम कोर्ट ने फर्जी तरीके से एक्सीडेंट का वाहन बदलकर करीब 45 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम हड़पने की एक बड़ी और सोची-समझी साजिश का पर्दाफ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 12:08:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 12:08:25 PM (IST)

बिलासपुर: दुर्घटना कार से और क्लेम के लिए कोर्ट में खड़ी कर दी बाइक ,44.8 लाख का दावा खारिज

HighLights

  1. जज मनीषा ठाकुर का बड़ा फैसला
  2. वंदना अस्पताल के पुलिस मेमो में काट-छांट
  3. क्लेम लेने की कोशिश नाकाम

नईदुनिया प्रतिनिध,बिलासपुर। षष्टम अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर के न्यायालय ने फर्जी तरीके से वाहन बदलकर इंश्योरेंस क्लेम हासिल करने की कोशिश को नाकाम करते हुए 44.80 लाख की मुआवजा याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर पाया कि दुर्घटना वास्तव में एक कार से हुई थी, लेकिन 44.80 लाख का क्लेम हड़पने के उद्देश्य से बाद में साठगांठ कर एक मोटर सायकल को इस हादसे में झूठा संलिप्त किया गया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां आवेदिका मालती बंजारे और अविनल बंजारे ने दावा किया था कि 9 फरवरी 2023 की सुबह उनका 21 वर्षीय पुत्र अंकित बंजारे अपनी पल्सर बाइक से जा रहा था। तभी 36 मॉल के पास अनावेदक राहुल पात्रे ने अपनी मोटर सायकल सीजी 10 बीजे 7847 को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई।

मामले में मुख्य मोड़ तब आया जब वंदना अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने गवाही दी कि भर्ती के समय मृतक की मां ने खुद हादसे का कारण ‘कार की टक्कर’बताया था। अस्पताल के मूल पुलिस मेमो (प्रदर्श डी-01 व डी-02) में भी ‘कार से टकरा गया’ दर्ज था। कोर्ट ने पाया कि आवेदकों द्वारा प्रस्तुत रिकॉर्ड (प्रदर्श पी-03) में कार शब्द को मिटाकर ‘मोटर सायकल’ लिखा गया था, जो साफ तौर पर हेरफेर को दर्शाता है।

चश्मदीद गवाह के बयान विरोधाभास

इसके अतिरिक्त, मृतक के पिता ने दुर्घटना के तीन दिन बाद ‘अज्ञात वाहन’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। कोर्ट ने कथित चश्मदीद गवाह के बयानों को भी विरोधाभासी और अविश्वसनीय माना, क्योंकि घटना के समय वह मौके से 3 किलोमीटर दूर रहता था। पुलिस जप्ती के बावजूद कोर्ट में वाहन का कोई मैकेनिकल मुलाहिजा पेश नहीं किया गया, जिससे बाइक पर दुर्घटना के कोई विधिक साक्ष्य नहीं मिले।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

250 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

May 25, 2026

अघोषित बिजली कटौती के विरोध कल कांग्रेस करेगी विद्युत कार्यालय का घेराव

May 25, 2026

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका ने मांगा महासमुंद ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा सचिव को 3 सप्ताह का अल्टीमेटम

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071855
Views Today : 32
Views Last 7 days : 1923
Views Last 30 days : 4882
Total views : 94454
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.