![]()
पुलिस लाइन में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के विभिन्न थाना, शाखा एवं इकाइयों से कुल 541 अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, टर्न आउट एवं परेड संचालन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को अनुशासन, समय पालन, शारीरिक फिटनेस तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने एवं आम जनता के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने पर जोर दिया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने, नियमित शारीरिक प्रशिक्षण करने तथा बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित परेड एवं प्रशिक्षण आवश्यक है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय सबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर सहित जिले के समस्त उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।ं
<
