Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:40-50KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, रायपुर में होर्डिंग्स उड़े, रोड पर गिरे पेड़
Breaking News

छत्तीसगढ़ में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:40-50KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं, रायपुर में होर्डिंग्स उड़े, रोड पर गिरे पेड़

By adminMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 2 81778951785 1 1778983256
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 2 81778951785 1 1778983256
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हुई है। शनिवार रात रायपुर में ओले भी गिरे। आंधी से केनाल रोड पर पेड़ गिर गया, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी का कोई अमला रात तक इसे हटाने नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता वन वे कर दिया है। कई इलाकों में होर्डिंग्स भी उड़ गए। इसके अलावा कोरबा, धमतरी और कोंडागांव इलाके में भी जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान के धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने के आसार है। आंधी-बारिश की ये तस्वीरें देखिए… रायपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है और आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। 26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। इसमें 4 दिन आगे-पीछे का अंतर संभव है। रायपुर में आज भी आंधी-बारिश के आसार रायपुर में शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। गरज-चमक, धूलभरी आंधी या हल्की बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में ग्रीष्माकालीन खेल प्रशिक्षण, 550 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:महापौर ने खिलाड़ियों को दिया प्रमाणपत्र, बोलीं- मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

June 10, 2026

छात्रावास अधीक्षिका के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:बिलासपुर कलेक्टर से जांच और तबादले की मांग, लापरवाही के आरोप,जांच का दिया आश्वासन

June 10, 2026

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073044
Views Today : 7
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 5611
Total views : 96573
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.