Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में सीमेंट हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और किल्लत के चलते ट्रांसपोर्ट खर्च से अब घर बनाना पड़ेगा ज्यादा खर्चीला
Breaking News

छत्तीसगढ़ में सीमेंट हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और किल्लत के चलते ट्रांसपोर्ट खर्च से अब घर बनाना पड़ेगा ज्यादा खर्चीला

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 05 2026 raipur cement prices hike
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Cement Rate Hike: राजधानी रायपुर समेत CG में डीजल संकट और परिवहन लागत बढ़ने से सीमेंट की कीमतों में इजाफा हुआ है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 11:40:48 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 11:51:37 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में सीमेंट हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और किल्लत के चलते ट्रांसपोर्ट खर्च से अब घर बनाना पड़ेगा ज्यादा खर्चीला
Raipur Cement Price Hike: डीजल संकट और बढ़े परिवहन खर्च से महंगा हुआ सीमेंट

HighLights

  1. परिवहन लागत में 1000 रुपये तक बढ़ोतरी
  2. अल्ट्राटेक सीमेंट 290 रुपये प्रति बोरी पहुंचा
  3. छोटी कंपनियों ने बढ़ाए ज्यादा दाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में निर्माण कार्यों पर महंगाई का असर अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है। डीजल की कमी, परिवहन खर्च में वृद्धि और सप्लाई प्रभावित होने के चलते सीमेंट के दाम बढ़ (Raipur Cement Price Hike) गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और डीजल सप्लाई में आई बाधा का सीधा असर बाजार पर पड़ा है।

परिवहन खर्च बढ़ने से बढ़े दाम

सीमेंट व्यापारियों के अनुसार, ईंधन कीमतों में हुई बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट लागत में इजाफा हुआ है। एक ट्रक औसतन एक लीटर डीजल में करीब तीन किलोमीटर चलता है। ऐसे में 500 से 600 किलोमीटर की दूरी तय करने पर भाड़ा खर्च में लगभग 500 से 1,000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसका असर ओपीसी और पीसीसी सीमेंट की कीमतों पर पड़ा है।

कंपनियों ने बढ़ाए सीमेंट रेट

बाजार में कई प्रमुख कंपनियों ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिए हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट की कीमत 285 रुपये से बढ़कर 290 रुपये प्रति बोरी हो गई है। एसीसी सीमेंट में 20 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसका भाव 285 रुपये प्रति बोरी पहुंच गया है। अंबुजा सीमेंट 10 रुपये महंगा होकर 288 रुपये प्रति बोरी बिक रहा है, जबकि बंगर सीमेंट की कीमत 15 रुपये बढ़कर 260 रुपये प्रति बोरी हो गई है।

छोटी कंपनियों ने ज्यादा बढ़ाए दाम

कारोबारियों का कहना है कि बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी कंपनियों ने अधिक मूल्य वृद्धि की है। जंगरोधक सीमेंट, जो पहले 250 से 260 रुपये प्रति बोरी बिक रही थी, अब करीब 290 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गई है। डीजल संकट और सप्लाई प्रभावित होने का सबसे ज्यादा असर छोटे ब्रांडों पर देखा जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी, बिलासपुर में फोरेंसिक वैन रवानगी पर बोले :तोखन साहू।

May 25, 2026

बिलासपुर के कोनी थाने में कबाड़ी की मेहमाननवाजी, ‘चाय-पानी’ देकर की खातिरदारी, प्रधान आरक्षक समेत दो लाइन अटैच

May 25, 2026

पेंशन को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के दिन लागू नियमों से ही तय होंगे लाभ

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071838
Views Today : 13
Views Last 7 days : 1904
Views Last 30 days : 4863
Total views : 94435
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.