Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन:घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच, लखन लाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी
Breaking News

कोरबा को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन:घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच, लखन लाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1cab28d6 6f32 4e2f 9271 1f4ada8cf257 1779554659789
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1cab28d6 6f32 4e2f 9271 1f4ada8cf257 1779554659789
कोरबा जिले को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली है। यह वैन घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संकलन और सुरक्षित संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगी। इससे अपराध जांच प्रक्रिया अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। 23 मई 2026 को जिला FSL यूनिट कोरबा ने पुलिस प्रशासन के समन्वय में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मोबाइल फॉरेंसिक वैन के महत्व, उपयोगिता और अपराध जांच में इसकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई। मंत्री लखन लाल देवांगन ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला FSL अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, DDP, DPO, GP, AGP और अधिवक्तागण मौजूद रहे। सभी ने वैन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और इसे न्याय प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। मोबाइल फॉरेंसिक वैन की प्रमुख विशेषताएं घटनास्थल पर त्वरित जांच यह वैन किसी भी अपराध स्थल पर तुरंत पहुंचकर प्राथमिक जांच करेगी, जिससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के नष्ट होने की संभावना कम होगी। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन वैन की मदद से ब्लड, DNA, फिंगरप्रिंट, जैविक नमूने, बाल, रेशा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन और प्रारंभिक परीक्षण किया जा सकेगा। डिजिटल फॉरेंसिक सुविधा वैन में डिजिटल फॉरेंसिक सहायता भी उपलब्ध है। इसके जरिए मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डेटा रिकवरी और प्रारंभिक विश्लेषण किया जा सकेगा। साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण वैन में आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं, जो साक्ष्यों को तापमान और नमी से सुरक्षित रखेंगे ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया में उनका उपयोग किया जा सके। गंभीर अपराधों की जांच में मदद यह वैन गोलीबारी, विस्फोट, आगजनी और अन्य गंभीर अपराधों में बारूद के कणों तथा ज्वलनशील पदार्थों की पहचान करने में भी सहायक होगी। विभागों के बीच बढ़ेगा समन्वय इस पहल से पुलिस, अभियोजन और फॉरेंसिक विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे अपराध जांच प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक बनेगी। जागरूकता बढ़ाने पर जोर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फॉरेंसिक विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और घटनास्थल से न्यायालय तक की वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया को मजबूत करना है। साथ ही अपराध जांच में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देकर पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान:29 मई से नामांकन शुरू, सदस्यता अभियान और चुनाव साथ-साथ होंगे

May 24, 2026

मैं टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता-भूपेश:कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, PCC चीफ की कुर्सी को लेकर बयानबाजी तेज

May 24, 2026

मैं टीएस सिंहदेव के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देता-भूपेश:कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, PCC चीफ की कुर्सी को लेकर बयानबाजी तेज

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071787
Views Today : 100
Views Last 7 days : 2129
Views Last 30 days : 4891
Total views : 94329
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.