Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाई गईं तीन नाबालिग:मनेन्द्रगढ़ लौटी बेचने की आशंका पर भागी, परिजन बोले-पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही
Breaking News

काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाई गईं तीन नाबालिग:मनेन्द्रगढ़ लौटी बेचने की आशंका पर भागी, परिजन बोले-पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही

By adminJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
00d86e78 4c08 4012 b9fd c30554d37603 1781003718391
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



00d86e78 4c08 4012 b9fd c30554d37603 1781003718391
मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले जाने और वहां बेचने की आशंका का मामला सामने आया है। लड़कियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली ले जाने के बाद परिस्थितियां संदिग्ध लगीं, जिसके चलते वे किसी तरह वहां से भाग निकलीं और वापस मनेन्द्रगढ़ लौट आईं। परिजनों और नाबालिगों के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ के अमाखेरवा निवासी एक व्यक्ति उन्हें रोजगार दिलाने का भरोसा देकर दिल्ली ले गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद कुछ लोगों की बातचीत और गतिविधियों को देखकर लड़कियों को संदेह हुआ कि उन्हें बेचने की नीयत से वहां लाया गया है। आशंका होने पर तीनों लड़कियां मौके का फायदा उठाकर वहां से निकलने में सफल रहीं और बाद में सुरक्षित मनेन्द्रगढ़ लौट आईं। परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप घटना के बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार वहीं, सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों नाबालिगों के बयान बाल कल्याण समिति (CWC) तथा न्यायालय में दर्ज कराए जा चुके हैं और उन्हीं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बयानों में भिन्नता से जांच प्रभावित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों लड़कियों के बयानों में कुछ बिंदुओं पर अंतर सामने आया है, जिससे जांच में चुनौतियां आ रही हैं। इसके अलावा कथित आरोपी के संबंध में भी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और सबूतों का परीक्षण किया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सभी पहलुओं की जांच जारी पुलिस ने बताया कि मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

UTS Ticket Booking, R-Wallet Recharge Disruption June 9-10

June 9, 2026

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:इंडियन ऑयल कार्यालय के बाहर किया विरोध; कहा- 4 सिलेंडर में साल भर घर चलाकर दिखाएं

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073037
Views Today :
Views Last 7 days : 272
Views Last 30 days : 5604
Total views : 96566
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.