Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांकेर का मातालकुडूम 30 साल बाद भी विकास से दूर:ग्रामीण दूषित झरिया का पानी पीने को मजबूर,आज तक सड़क, बिजली और साफ पानी नहीं
Breaking News

कांकेर का मातालकुडूम 30 साल बाद भी विकास से दूर:ग्रामीण दूषित झरिया का पानी पीने को मजबूर,आज तक सड़क, बिजली और साफ पानी नहीं

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1 1779637599
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 1 1779637599
कांकेर जिले केकोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोण्डाहुर के आश्रित गांव मातालकुडूम में भीषण गर्मी के बीच गंभीर जल संकट बना हुआ है। करीब 18 परिवारों वाले इस गांव में आज तक सड़क, बिजली और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का एकमात्र हैंडपंप कई सालों से खराब है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में ग्रामीण झरिया (प्राकृतिक जल स्रोत) का दूषित पानी पीने को विवश हैं। दूषित पानी से बीमार पड़ रहे बच्चे और बुजुर्ग ग्रामीणों का कहना है कि गंदा पानी इस्तेमाल करने से गांव के बच्चे और बुजुर्ग कई बार बीमार पड़ चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था नहीं की गई है।इसी पानी का उपयोग पीने, खाना बनाने, नहाने और कपड़े धोने तक के लिए किया जा रहा है। सड़क और बिजली से भी वंचित गांव मातालकुडूम गांव में बिजली की सुविधा भी नहीं है। छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र तक उपलब्ध नहीं है। गांव तक पहुंचने के लिए केवल एक संकरी पगडंडी है, जिससे बरसात के दिनों में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। चुनाव में वादे, बाद में उपेक्षा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर चुनाव के दौरान नेता गांव में आकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद गांव फिर उपेक्षा का शिकार हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 30 वर्षों से बसे इस गांव में आज तक सड़क, बिजली और साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। विकास के दावों पर सवाल एक तरफ सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की बात करती है, वहीं मातालकुडूम जैसे गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के इंतजार में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुबह-सुबह पुलिस का सर्च ऑपरेशन:मकान मालिकों से अफसर बोले-किराएदारों की जानकारी दें, 138 घरों की चेकिंग; चोरी की बाइक भी मिली

May 24, 2026

Mahasamund Youth Murder | Sister Elopement; Two Arrested

May 24, 2026

पामगढ़ पुलिस ने दर्री में चलाया जागरूकता अभियान:नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा पर जोर, महिलाओं को बताए गए सुरक्षा कानून और अधिकार

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071822
Views Today : 174
Views Last 7 days : 2203
Views Last 30 days : 4965
Total views : 94403
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.