Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन
Breaking News

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

By adminJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0fa6183f 9f71 41ad 9b19 b6453e2fcfff 1781005439896
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0fa6183f 9f71 41ad 9b19 b6453e2fcfff 1781005439896
बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें जर्जर सड़कों के निर्माण, बिजली के लिए ट्रांसफार्मर और खंभे लगाने, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, मनरेगा मजदूरी भुगतान और भूमि के सही सीमांकन जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सेंवार के सरपंच दिलहरण लाल रजक और ग्रामीणों ने नगपुरा से झाला तक सड़क निर्माण काम जल्द शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह मार्ग नगपुरा, धमनी, कड़ार, सेंवार, कया और बुंदेला जैसे कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर और छात्र इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। जर्जर सड़क से हादसे का खतरा ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने कलेक्टर से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया। इसी कड़ी में, ग्राम बरतोरी निवासी देवकी मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत अपने अपूर्ण आवास के निर्माण को पूरा करने की अनुमति मांगी। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। मस्तूरी तहसील के दर्राभाठा निवासी रामसरोज ने मनरेगा के तहत किए गए 32 दिनों के कार्य का भुगतान दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि गड्ढा खुदाई सहित विभिन्न कार्यों में मजदूरी करने के बावजूद उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है, जबकि रोजगार सहायक ने आश्वासन दिया था। रतनपुर क्षेत्र के रकैहापारा निवासी सखाराम ने अपनी कृषि भूमि के सही सीमांकन न होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन देने के बावजूद उनकी भूमि का सही तरीके से सीमांकन नहीं किया गया है। सखाराम ने भूमि का दोबारा और सही सीमांकन कराने की मांग की। पशु चिकित्सालय भवन जर्जर, हादसे का डर सता रहा ग्राम पंचायत सेंवार के सरपंच दिलहरण लाल रजक ने नए पशु चिकित्सालय भवन निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। आवेदन में उन्होंने बताया कि वर्तमान भवन जर्जर स्थिति में है और कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बिजली समस्या से परेशान लोगों ने ट्रांसफार्मर की परमिशन मांगी नगर निगम क्षेत्र के एकता नगर (लिटिल एंजेल गली), सिद्धिविनायक वार्ड क्रमांक-4 घुरू के रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर और बिजली खंभा लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार खुद के व्यय पर आवश्यक व्यवस्था करने की इच्छा जताते हुए नगर निगम से जल्द एनओसी जारी करने की मांग की है। जनदर्शन में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

UTS Ticket Booking, R-Wallet Recharge Disruption June 9-10

June 9, 2026

काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाई गईं तीन नाबालिग:मनेन्द्रगढ़ लौटी बेचने की आशंका पर भागी, परिजन बोले-पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073039
Views Today : 2
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 5606
Total views : 96568
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.