![]()
कोरबा के कटघोरा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में हार्डवेयर व्यापारी दीपक गोयल की मौत हो गई। शहीद वीर नारायण चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी दीपक गोयल के रूप में हुई है, जो शहर के प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे दीपक गोयल अपनी बाइक से पूजा के लिए फूल लेकर घर लौट रहे थे। बाइक को पिकअप ने टक्कर मारी शहीद वीर नारायण चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक सड़क पर गिर पड़े और उनकी बाइक पिकअप में फंस गई। टक्कर के बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोका हादसे के बाद भी पिकअप ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर बाइक छोड़कर पिकअप समेत फरार हो गया। इलाज के दौरान हो गई मौत स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 और 108 पर सूचना दी। गंभीर हालत में दीपक को पहले कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से शुरुआती इलाज के बाद जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस बोली ड्राइवर की जल्द पकड़ लिया जाएगा घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुछ ही घंटों में आरोपी पिकअप को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ड्राइवर की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
<
