Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ओपी चौधरी ने जशपुर में दी चेतावनी:विकास कार्यों में लापरवाही, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई,आवास योजना के काम में तेजी लाने के निर्देश
Breaking News

ओपी चौधरी ने जशपुर में दी चेतावनी:विकास कार्यों में लापरवाही, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई,आवास योजना के काम में तेजी लाने के निर्देश

By adminMay 24, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2bbef220 6e03 4b5e 9c17 2160b991e94e 1779629809819
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2bbef220 6e03 4b5e 9c17 2160b991e94e 1779629809819
प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को जशपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्य समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण जशपुर के सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इस समीक्षा बैठक में रायमुनि भगत, गोमती साय, सालिक साय, अरविन्द भगत, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, रोहित व्यास, डॉ. लाल उमेद सिंह, अभिषेक कुमार, शशि कुमार, प्रदीप कुमार साहू सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने बताया कि पिछले दस वर्षों की तुलना में जशपुर जिले में रिकॉर्ड संख्या में विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हो चुका है, उनके शिलापट्ट संबंधित गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं। लोकार्पण और भूमिपूजन के शिलापट्ट गांवों में लगाने के आदेश चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग के शिलापट्ट इधर-उधर पड़े मिले या नहीं लगाए जाने की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि विकास कार्य केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने चाहिए। बैठक में महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है, जिसका उपयोग वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए समृद्धि सुकन्या योजना जैसी बचत योजनाओं में कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना के माध्यम से कम ब्याज दर पर 25 हजार रुपए तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम आवास योजना के काम में तेजी लाने के निर्देश उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए और इसे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल बताया। साथ ही कृषि विभाग को किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने और किसानों को मछली पालन, फलोत्पादन, केला और लिची की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर ने कहा-मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तेजी से काम बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटिकल केयर सेंटर और सीएसआर फंड से अखिल भारतीय कल्याण आश्रम द्वारा बनाए जा रहे अस्पताल के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सन्ना विकासखंड के ग्राम पंडरापाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए तीरंदाजी केंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं कुनकुरी सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स मयाली परियोजना, अधोसंरचना विकास कार्य और जशपुर और कुनकुरी में नालंदा परिसर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। अपराध नियंत्रण के लिए CCTV जरूरी: एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बैठक में कहा कि शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। इससे पुलिस को अपराध रोकने और निगरानी करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो हजार से ज्यादा लोगों के जागरूकता वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान सुशासन तिहार, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका मिशन, वन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य, जल संसाधन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, खेल और युवा कल्याण समेत कई विभागों के कामों और निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर का मातालकुडूम 30 साल बाद भी विकास से दूर:ग्रामीण दूषित झरिया का पानी पीने को मजबूर,आज तक सड़क, बिजली और साफ पानी नहीं

May 24, 2026

कांग्रेस का आरोप-भाजपा दबाव में दर्ज करवा रही फर्जी केस:बिश्रामपुर थाने पहुंचे कांग्रेसी नेती, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, सोमवार करेंगे घेराव

May 24, 2026

ट्रक ड्राइवरों से लूट…कैंटीन कर्मचारी से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार:6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, कार और बाइक समेत लूट का सामान बरामद

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071820
Views Today : 164
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 4955
Total views : 94393
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.