Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » एक्सप्रेस-वे का रास्ता खोलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैरिकेड दोबारा लगाकर PWD के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो FIR कराएंगे
Breaking News

एक्सप्रेस-वे का रास्ता खोलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैरिकेड दोबारा लगाकर PWD के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- अफसरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो FIR कराएंगे

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779640038 whatsapp image 2026 05 24 at 72952 pm 1779631828
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 24 at 72952 pm 1779631828
रायपुर में सिटी सेंटर मॉल के सामने एक्सप्रेस-वे का रास्ता बीच में खोले जाने को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रोड प्रतिरोधक बैरिकेड फिर से लगाया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD), विधायक राजेश मूणत और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि, एक्सप्रेस-वे का रास्ता नियमों के विपरीत खोला गया है। इससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसों से बने प्रोजेक्ट को आखिर किसके निजी फायदे के लिए बदला जा रहा है। “भू-माफियाओं और बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का आरोप” पूर्व विधायक विकास ने कहा कि, एक्सप्रेस-वे के मूल डिजाइन और तकनीकी स्वीकृति के विपरीत बीच में रास्ता खोलना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि PWD के कुछ अधिकारी रसूखदार लोगों, निजी बिल्डरों और भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और पारदर्शिता की बात करती है, लेकिन जमीन पर कुछ अधिकारी निजी हितों के लिए पूरे प्रोजेक्ट की दिशा बदल रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि यह बदलाव आर्थिक और निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। FIR कराने की चेतावनी विकास उपाध्याय ने कहा कि, अगर सरकार ने मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी संबंधित PWD अधिकारियों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज कराएगी। उन्होंने मांग की कि एक्सप्रेस-वे के शुरुआती सर्वे और मौजूदा बदलावों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। साथ ही पूरे रूट का नक्शा और फिजिबिलिटी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता शामिल इस प्रदर्शन में सोमेन चटर्जी, हजरून बानो, कुलदीप ध्रुव, पार्षद शेख मुशीर, महताब हुसैन, कुणाल दुबे, तनिष्क मिश्रा, आदर्श राव शिंदे, रौनक तनवानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एनसीएच अस्पताल में संडे ड्यूटी पर कर्मचारियों का काम बंद:भेदभाव का आरोप, प्रबंधन ने आदेश पर ओपीडी बंद करने की बात कही

May 24, 2026

धमतरी में अवैध शराब बेचते 4 गिरफ्तार:दो थाना क्षेत्रों से 28 हजार का माल जब्त, सार्वजनिक स्थानों पर हो रही थी बिक्री

May 24, 2026

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सुबह-सुबह पुलिस का सर्च ऑपरेशन:मकान मालिकों से अफसर बोले-किराएदारों की जानकारी दें, 138 घरों की चेकिंग; चोरी की बाइक भी मिली

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071824
Views Today : 180
Views Last 7 days : 2209
Views Last 30 days : 4971
Total views : 94409
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.