Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » हर महीने औसतन 6 सरकारी कर्मचारी हुए ट्रैप, घूसखोरी के मामले में सूरजपुर और रायपुर टॉप पर
Breaking News

हर महीने औसतन 6 सरकारी कर्मचारी हुए ट्रैप, घूसखोरी के मामले में सूरजपुर और रायपुर टॉप पर

By adminJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10 01 2026 crackdown on corruption 90 bribe
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सतीश पांडेय, नईदुनिया, रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पिछले दो वर्षों में रिश्वतखोरी की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी की ओर से औसतन हर माह छह रिश्वतखोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इस दौरान सबसे अधिक मामले पटवारियों से जुड़े सामने आए और कुल 25 पटवारी गिरफ्तार किए गए। लगभग सभी मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं और प्रकरणों की सुनवाई जारी है।

10 पटवारियों की गिरफ्तारी

फैक्ट फाइल के अनुसार, वर्ष 2024 में 53 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। इस दौरान 20 स्थानों पर तलाशी ली गई और 10 पटवारियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं वर्ष 2025 में 37 रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए। इस साल 40 स्थानों पर छापेमारी की गई और 15 पटवारियों को गिरफ्तार किया गया।

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सूरजपुर जिले में सबसे अधिक 11 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार हुए। इनमें जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता, एसडीओ, उपनिरीक्षक, सहकारी निरीक्षक और दो पटवारी शामिल हैं। रायपुर जिले में दो वर्षों के दौरान कुल 10 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए, जिनमें संयुक्त संचालक मछली पालन, महिला थाने की निरीक्षक, सहायक अधीक्षक, सचिव, सरपंच और दो पटवारी शामिल रहे।

सरगुजा जिले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता और दो पटवारियों सहित कुल आठ गिरफ्तारियां हुईं। मुंगेली में छह ट्रैप मामलों में नौ आरोपितों को पकड़ा गया। रायगढ़ जिले में एनटीपीसी के महाप्रबंधक सहित नापतौल और आबकारी विभाग के पांच कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बलरामपुर में पांच पटवारियों को एसीबी ने अपनी कार्रवाई में पकड़ा।

इन जिलों में सबसे अधिक छापेमारी और गिरफ्तारी

सूरजपुर: 10 केस, 10 आरोपित

रायगढ़: नौ केस, नौ आरोपित

मुंगेली: छह केस, नौ आरोपित

रायपुर: पांच केस, 12 आरोपित

अधिकारियों का क्या कहना है

अमरेश मिश्रा, एसीबी-ईओडब्ल्यू चीफ, छत्तीसगढ़ का कहना है कि “एसीबी के अनुसार, बीते दो वर्षों में 69 ट्रैप मामलों में 90 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।”

यह भी पढ़ें- रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, नकद व लग्जरी कार जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये होल्ड



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरुष समलैंगिक संबंध और नशीले इंजेक्शनों से बिलासपुर में बढ़ रहा HIV-AIDS, 9 हजार से ज्यादा हुऐ मरीज

January 20, 2026

बिलासपुर में ‘धान का खेल’… तौल कांटे पर हो रही मेहनत की कटौती, बिचौलियों के खातों में जा रहा किसानों का हक

January 20, 2026

थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम

January 20, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

055673
Views Today : 339
Views Last 7 days : 1721
Views Last 30 days : 6902
Total views : 71919
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.