Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सेहत से सरेआम खिलवाड़, 97 क्विंटल नकली पनीर हुआ नष्ट, फिर भी रायपुर में बेखौफ दौड़ रहा मिलावट का ‘सफेद जहर’
Breaking News

सेहत से सरेआम खिलवाड़, 97 क्विंटल नकली पनीर हुआ नष्ट, फिर भी रायपुर में बेखौफ दौड़ रहा मिलावट का ‘सफेद जहर’

By adminJanuary 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 01 2026 9700 kg paneer destroyed 10 cases
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खाद्य सुरक्षा को खुलेआम चुनौती देते हुए जिले में नकली पनीर और खोवा का गोरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्रवाई, जब्ती और केस दर्ज होने के बावजूद आरोपित बेखौफ हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन जगहों से पहले नकली पनीर पकड़ा गया, वहीं दोबारा फैक्ट्री चलती मिली है। यह हालात प्रशासनिक सख्ती की हकीकत उजागर कर रहे हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक वर्ष 2025 में मिलावटी पनीर, खोवा और मिठाई बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 स्थानों से पनीर के नमूने लिए गए, जिनमें बड़ी मात्रा में अमानक और एनालाग पनीर पाया गया। लगातार छापामार कार्रवाई में 9,700 किलो नकली पनीर, पनीर और खोवा जब्त कर नष्ट किया गया। 10 मामलों को कोर्ट में पेश किया गया है, लेकिन फैसला लंबित होने का फायदा उठाकर आरोपित फिर सक्रिय हो गए हैं।

भाठागांव में फिर बेनकाब फैक्ट्री

बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने वार्ड-64 भाठागांव स्थित केएलपी डेयरी एवं मिल्क प्रोडक्ट पर छापा मारा। यहां आउटर इलाके में गोदाम बनाकर बड़े पैमाने पर नकली पनीर बनाया जा रहा था। टीम ने मौके से 1,700 किलो नकली पनीर जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 4.76 लाख रुपये बताई जा रही है। लूज पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अफसरों का कहना है कि लैब रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कागजों में सख्ती, जमीन पर ढिलाई

लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद फैक्ट्री सील होने के बाद भी दोबारा चालू हो जा रही है। बता दें कि पनीर के सभी प्रकरणों को एडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। मिलावट माफिया को आपत्ति करने का मौका देकर सैंपल की पुन: जांच कराई जा रही है।

जनता से अपील

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि खाद्य पदार्थ से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 340597097 पर दें, ताकि नकली खाद्य सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। स्पष्ट है कि नकली पनीर का यह धंधा केवल कानून नहीं, आमजन की सेहत पर सीधा हमला है।

इन फैक्ट्रियों में हुई कार्रवाई, कारोबार चालू

एसजे डेयरी निमोरा से 4,450 किलो पनीर जब्त।

काशी एग्रो फूड बिरगांव से 500 किलो एनालाग पनीर बरामद।

विवान फूड प्रोफेसर कालोनी से 500 किलो पनीर जब्त किया गया।

दित्य डेयरी से 300 किलो पनीर अमानक पाया गया।

गोपी डेयरी एंड स्वीट्स, बोरियाखुर्द, 900 किलो खोवा, कलाकंद और बर्फी जब्त।

बंसल डेयरी भाठागांव 500 किलो स्किम्ड मिल्क से बना नकली पनीर बनाने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों का क्या कहना

विनोद कुमार गुप्ता, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का कहना है कि “उक्त प्रकरणों से संबंधित 10 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जो वर्तमान में विचाराधीन हैं। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।”

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए गंभीर खतरा! 1535 KG नकली पनीर जब्त, फिनाइल फैक्ट्री भी सील



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056122
Views Today : 114
Views Last 7 days : 2040
Views Last 30 days : 7035
Total views : 72394
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.