Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सीपीआई ने पूरे किए 100 साल:कोंडागांव में 101वें वर्ष में प्रवेश पर निकली उत्सव यात्रा
Breaking News

सीपीआई ने पूरे किए 100 साल:कोंडागांव में 101वें वर्ष में प्रवेश पर निकली उत्सव यात्रा

By adminJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
80cde6a3 84e7 48b4 8a77 259f549592f5 1769426038740
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



80cde6a3 84e7 48b4 8a77 259f549592f5 1769426038740
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की कोंडागांव जिला परिषद ने पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने और 101वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में उत्सव यात्राएं निकाली। इसी क्रम में 25 जनवरी को जिले के माकड़ी और बड़े राजपुर तहसील में ‘लाल सलाम’ के नारों के साथ एक उत्सव यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीपीआई राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य कामरेड तिलक, जिला सचिव कामरेड शैलेश, सहायक सचिव जयप्रकाश और दिनेश सहित सोमारू, बिसम्बर, सरादू, दुबेश, रामचंद, यशोदा, रामलाल नेताम, शिवशंकर ध्रुव, संतलाल, आशीष, रामचंद, फगनू, मांहगू, घसियाराम, मानसिंग, केशव, पंचम, सोमनाथ जैसे विभिन्न गांवों से आए कई कम्युनिस्ट साथी उपस्थित रहे। उपस्थित कम्युनिस्ट साथियों ने सीपीआई और संघर्ष के प्रतीक हंसिया-हथौड़ा तथा हंसिया-बाली निशान वाले लाल झंडे लेकर ‘लाल सलाम’ के नारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा को संपन्न किया। यात्रा कई गांवों से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची सीपीआई की यह उत्सव यात्रा तहसील मुख्यालय माकड़ी से चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ शुरू हुई। यह यात्रा ग्राम भतवा, गम्हरी, बांसकोट, मारंगपुरी, सलना, पलना, मालगांव, बाड़ागांव, पेंड्रावण्ड, विश्रामपुरी, कोंगेरा, कोरगांव, कलगांव, बड़ेराजपुर, छोटे राजपुर, कोपरा, बड़बत्तर, गुहाबोरण्ड, रांधना, कोकोड़ी, लुभा जैसे कई गांवों से गुजरते हुए वापस तहसील मुख्यालय माकड़ी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। उत्सव यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों और बाजारों में पहुंचे ग्रामीणजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीपीआई की मांगों से संबंधित पर्चे भी बांटे गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चापड़ लेकर घूमता दिखा आरोपी:रामकुंड में दहशत का कारण बना युवक, लोगों को दी गालियां, तलाश में जुटी पुलिस

February 9, 2026

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059887
Views Today : 14
Views Last 7 days : 3112
Views Last 30 days : 8068
Total views : 77630
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.