Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सस्ते में कैमरा बेचने का झांसा देकर युवती से ठगी:OLX पर ठग ने विज्ञापन देकर फंसाया, रकम मिलते ही आरोपी का फोन बंद; पढ़े साइबर ठगी के 6 पैटर्न
Breaking News

सस्ते में कैमरा बेचने का झांसा देकर युवती से ठगी:OLX पर ठग ने विज्ञापन देकर फंसाया, रकम मिलते ही आरोपी का फोन बंद; पढ़े साइबर ठगी के 6 पैटर्न

By adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
qomh2b 1770271653
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



qomh2b 1770271653
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर सस्ते में कैमरा बेचने का लालच देकर एक युवती से 2 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को कैमरा विक्रेता बताकर OLX पर विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देखकर संपर्क करने पर आरोपी ने भरोसे में लेकर युवती से UPI के जरिए अपने बताए गए बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए और इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर लिया। पीड़िता का नाम पुलिस द्वारा भव्या देवांगन बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला महामाया मंदिर पुरानी बस्ती निवासी पीड़िता भव्या देवांगन ने पुलिस को बताया, कि सेकेंड हैंड कैमरा खरीदने के लिए OLX पर सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे एक आकर्षक कीमत पर कैमरा बेचने का विज्ञापन दिखाई दिया। युवती ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने खुद को सदर बताते हुए कैमरे की अच्छी कंडीशन और कम कीमत का झांसा दिया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि डिमांड ज्यादा है, इसलिए पहले पेमेंट करने पर ही कैमरा भेजा जाएगा। आरोपी की बातों में आकर युवती ने UPI के माध्यम से उसके बताए खाते में कुल 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बैंक खाते, मोबाइल नंबर और UPI ट्रांजेक्शन के आधार पर तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतें, बिना वस्तु देखे या पुख्ता जानकारी के एडवांस पेमेंट न करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके। पढ़े साइबर ठगी के 10 पैटर्न
6 सालों में साइबर ठगी की घटनाएं 42 गुना बढ़ गई भारत में साल 2023 में 9.2 लाख से अधिक साइबर अपराध संबंधी शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें लगभग 6,000 करोड़ की आर्थिक हानि हुई। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह वर्षों में साइबर ठगी की घटनाएं 42 गुना बढ़ गई हैं। यह केवल तकनीकी समस्या नहीं रह गई, बल्कि आर्थिक और कानूनी चुनौती भी बन गई है। ठगी से प्राप्त धन को धोखाधड़ी और अन्य अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करने के लिए मनी म्यूल, क्रिप्टोकरेंसी और हवाला नेटवर्क का सहारा लिया जा रहा है। इसके मुकाबले सरकारें साइबर सुरक्षा पर अरबों रुपए खर्च कर रही हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (ICCC) ने 2025 के लिए अनुमान लगाया है कि भारतीयों को साइबर ठगी के माध्यम से 1.2 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान होने की आशंका है। यह राशि बिहार राज्य के वार्षिक बजट के लगभग आधे के बराबर है। विशेषज्ञों का कहना है कि आम जनता को डिजिटल लेनदेन करते समय ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। केवल भरोसेमंद और लाइसेंस प्राप्त प्लेटफॉर्म पर ही ऑनलाइन पेमेंट और बैंकिंग करना सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ में 791 करोड़ रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें विधानसभा के पिछले सत्र में यह आंकड़े पेश किए गए थे। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन सालों में 791 करोड़ की साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विधायकों के सवालों पर विधानसभा में बताया था, कि राज्य के 67,389 लोगों ने 2023 से जून 2025 तक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 791 करोड़ रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 21,195 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है और 1,820 पीड़ितों का पैसा वसूल कर उन्हें वापस कर दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

February 9, 2026

Rajim Kalp Kumbh 2026 Boycott

February 9, 2026

रिटायर्ड फौजी ने 100 एकड़ में पराली जलने से बचाई:जांजगीर-चांपा में रीपर मशीन से खेती की नई राह, चारा-खाद बनाने में करती है मदद

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.