![]()
सरगुजा में 77वें गणतंत्र दिवस पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। विजय शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। स्पीच देने के बाद तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। परेड में शामिल सशस्त्र टुकड़ियां ने हर्ष फायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्य समरोह में शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। परेड की टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट गणतंत्र दिवस समारोह में परेड इन कमांडर RI तृप्ति सिंह राजपूत, सेकेंड परेड इन कमांड एसआई सुनीता भारद्वाज के नेतृत्व में 14 टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी। स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। एकलव्य आवासीय स्कूल रिखी ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य, जवाहर नवोदय स्कूल ने भारतवर्ष की विभिन्न नृत्य शैलियों पर सामूहिक नृत्य, हॉली क्रॉस सीनियर सेकेण्डरी (हिन्दी माध्यम) अम्बिकापुर ने झांसी की रानी थीम आधारित सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन किया। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर ने बालिका सशक्तिकरण, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने माटी मानुष देश का गौरव, कार्मेल स्कूल ने देश की वीरांगनाएं, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल लुण्ड्रा ने साक्षर सरगुजा पर प्रस्तुति दी। इस दौरान फिट काप फिट सिटी जुम्बा व्यायाम की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को फिटनेस के प्रति अवेयर किया। जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे उपस्थित मुख्य आयोजन में गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधि, कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, एसएसपी राजेश अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी, नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कमिश्नर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक ढंग से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर अजीत वसंत ने फहराया तिरंगा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर अजीत वसंत ने सुबह 7ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर वसंत सहित जिला अधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया और राष्ट्रगान गाया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर वसंत ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
<
