Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » संगठन सृजन अभियान पर कांग्रेस का फोकस:दिल्ली में हुई अहम बैठक,पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रहे मौजूद
Breaking News

संगठन सृजन अभियान पर कांग्रेस का फोकस:दिल्ली में हुई अहम बैठक,पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रहे मौजूद

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 27 at 101430 am 1769489955
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 27 at 101430 am 1769489955
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान (SSA) को लेकर शुक्रवार शाम दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इसमें उन राज्यों के जनरल सेक्रेटरी, प्रभारी और PCC अध्यक्ष शामिल हुए, जहां जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। बैठक में बताया गया कि संगठन सृजन अभियान के तहत अब तक 14 राज्यों में 525 नए DCC अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। वहीं, 6 अन्य राज्यों में भी इस प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी गई है, जिसे संगठनात्मक मजबूती के अगले चरण के रूप में देखा जा रहा है। तय समयसीमा में समितियों के गठन के निर्देश AICC की बैठक में पार्टी नेतृत्व ने PCC इकाइयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर DCC कमेटियों, 30 दिन में ब्लॉक कमेटियों और 60 दिन के अंदर मंडल, ग्राम पंचायत व बूथ स्तर की समितियों का गठन पूरा किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि संगठन में SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ से ये नेता रहे शामिल इस उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए। बैठक के बाद दीपक बैज ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आलाकमान से जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उन्हें प्रदेश में पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा। मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर बनी रणनीति बैठक में छत्तीसगढ़ में मनरेगा को लेकर चल रहे विरोध पर भी चर्चा हुई। दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सरकार को स्थानीय मुद्दों पर घेरने और जन सरोकार से जुड़े विषयों को और मजबूती से उठाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060352
Views Today : 22
Views Last 7 days : 2876
Views Last 30 days : 7911
Total views : 78109
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.