Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शिवराज सिंह बोले-भारत रत्न की मांग सही जगह पहुंचाई जाएगी:आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल, स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर
Breaking News

शिवराज सिंह बोले-भारत रत्न की मांग सही जगह पहुंचाई जाएगी:आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल, स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs17 1769515903
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs17 1769515903
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को डोंगरगढ़ में अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों शिरकत की। उन्होंने जैन तीर्थ चंद्रगिरि पहुंचकर आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव में भी भाग लिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री समाधि स्थल पर नमन किया। शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य पर आधारित अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम और संग्रहालय का भूमिपूजन भी किया। जैन समाज और मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आचार्य विद्यासागर महाराज को भारत रत्न देने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपकी मांग सही जगह पहुंचाई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से स्वदेशी अपनाने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि आचार्य ने जो मार्गदर्शन दिया, वह हमारे जीवन और समाज के लिए प्रेरणादायक है। दूसरी पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री दरअसल, आज डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री सिंह शामिल हुए और अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम-संग्रहालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना की और देशवासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद संतोष पांडे भी मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधि स्थल अत्यंत प्रभावशाली है। ऐसा लगता है जैसे आचार्य जी आज भी दर्शन दे रहे हों। उनके चेहरे का तेज, वाणी का ओज और करुणा से भरा हाथ आज भी हृदय में अनुभव होता है। आचार्य श्री का आदर करते हुए उनके संदेशों को भी अपनाना चाहिए। GRAMG योजना में सुधार और लाभ शिवराज सिंह चौहान ने GRAMG योजना पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से मनरेगा में सुधार हुआ है। पहले कई कमियों के कारण मजदूरों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। नई योजना के तहत रोजगार की अवधि 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन की गई। उन्होंने कहा कि कुल 1,51,282 करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया। यह कदम मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.