राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत करना जरूरी हो गया है। उन सड़कों की गिट्टियां और नुकीले पत्थर बाहर तक निकल आए हैं। बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से पैदल आवाजाही करते हैं। वहीं सड़कों की ऐसी हालत होने से हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर बल्देव बाग, मिल चाल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, एमएलबी स्कूल के सामने, वेसलियन स्कूल रोड के सामने बनी सीसी रोड खराब हो गई है। यहां मरम्मत की जरूरत है। – प्रकाश सिन्हा, राजनांदगांव
<
