![]()
सेल| जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिलेभर में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कसडोल पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें 2 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन विधिवत जप्त किए और प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए। दिनांक 3 फरवरी को न्यायालय द्वारा दोनों प्रकरणों में संबंधित वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया गया। इस प्रकार कुल ₹20,000 का अर्थदंड लगाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चालन कर स्वयं व दूसरों की जान की रक्षा करें।
<
