Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप
Breaking News

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

By adminJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 21 at 35743 pm 1768995006
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 21 at 35743 pm 1768995006
रायपुर में सनातन धर्म के सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज धरना दिया। शहर जिला और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राजीव गांधी चौक पर इकट्ठा हुए और उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस का विरोध प्रयागराज माघ मेला के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर था। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पवित्र संगम स्नान के लिए पहुंचे शंकराचार्य और उनके शिष्यों को रोका जाना सनातन परंपरा का अपमान है। शंकराचार्य को जानबूझकर संगम स्नान से रोका गया- कांग्रेस धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि, माघ मेला के दौरान शंकराचार्य को जानबूझकर संगम स्नान से रोका गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कांग्रेस का कहना है कि यह मामला सिर्फ भीड़ नियंत्रण का नहीं है, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता और संतों के सम्मान से जुड़ा हुआ है। राजीव गांधी चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तस्वीरें थीं। कई कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्वतंत्रता और सनातन परंपरा के समर्थन में नारे लगाए। कुछ समय के लिए चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कांग्रेस की प्रमुख मांगें कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश सरकार से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने और भविष्य में धार्मिक संतों और परंपराओं के सम्मान की गारंटी देने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी। क्या है पूरा मामला? कांग्रेस का विरोध प्रयागराज माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य को संगम स्नान से रोके जाने को लेकर है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया था, जबकि शंकराचार्य पक्ष इसे अपमानजनक व्यवहार बता रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060348
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2872
Views Last 30 days : 7907
Total views : 78105
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.