![]()
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, अनूप मसंद, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, मोहन एंटी, रामकृष्ण धीवर, पार्षद अमर गिदवानी, स्वप्निल मिश्रा, मोहन वलयानी, डॉ. एन. डी. गजवानी, शैलेंद्र सोमवंशी, थानुराम पटेल, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष काजल सचदेव, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा और सुरेश सचदेव सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
<
