Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लावण्य प्रधान को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलांपियार्ड में स्वर्ण पदक:कोरबा की छात्रा दिल्ली में सम्मानित, नगद राशि से भी पुरस्कृत
Breaking News

लावण्य प्रधान को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलांपियार्ड में स्वर्ण पदक:कोरबा की छात्रा दिल्ली में सम्मानित, नगद राशि से भी पुरस्कृत

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ab3b273c 11e9 41c7 a4e3 eada920690d0 1770286886366
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ab3b273c 11e9 41c7 a4e3 eada920690d0 1770286886366
कोरबा के डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल कुसमुण्डा की कक्षा 9वीं की छात्रा लावण्य प्रधान ने अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलांपियार्ड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्हें राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान और नगद राशि से भी पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता हिन्दी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी। लावण्य को यह सम्मान हाल ही में नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में प्रदान किया गया। हिन्दी विकास संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार तिवारी, महासचिव कल्पना शर्मा और अन्य सदस्यों ने छात्रा लावण्य प्रधान को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान प्राप्त कर लावण्य प्रधान ने गर्व महसूस किया। उन्होंने इस सम्मान के लिए चयन समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह यह पुरस्कार अपने माता-पिता, स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य को समर्पित करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में हिन्दी की सेवा और अपनी संस्कृति का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। लावण्य प्रधान भाजपा नेता और पूर्व बांकीमोंगरा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दयानिधि प्रधान की पुत्री हैं। इस उपलब्धि के बाद, लावण्य को उनके सहपाठियों, परिजनों और कॉलोनी के निवासियों ने बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनां व्यक्त कीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विनोद नारायण इंदूरकर (अध्यक्ष, सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, संस्कृति मंत्रालय), डॉ. पाटिल प्रांजल लहँसिंह (अतिरिक्त शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार), डॉ. पूरन चंद्र टंडन (निदेशक, भारतीय अनुवाद परिषद, नई दिल्ली) और डॉ. कैलाश जाधव (संयोजक, गोवा हिन्दी अकादमी, गोवा) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059886
Views Today : 13
Views Last 7 days : 3111
Views Last 30 days : 8067
Total views : 77629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.