Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लव-जिहाद…तरुण बनकर महफूज ने लड़कियों को फंसाया:खुद को रेलवे अफसर बताता था, शारीरिक शोषण किया, पैसे भी ठगे, बिहार का युवक छत्तीसगढ़ में अरेस्ट
Breaking News

लव-जिहाद…तरुण बनकर महफूज ने लड़कियों को फंसाया:खुद को रेलवे अफसर बताता था, शारीरिक शोषण किया, पैसे भी ठगे, बिहार का युवक छत्तीसगढ़ में अरेस्ट

By adminJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs26 31769434657 1769444731
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs26 31769434657 1769444731
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बता कर फेक फेसबुक ID बनाई और लड़कियों को फंसाकर उनका शारीरिक शोषण किया। उसने एक युवती से पैसों की भी ठगी की। खुद को रेलवे का अफसर बताने वाले आरोपी महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि उसने सरगुजा क्षेत्र की 3 लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण किया। जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज ने फेसबुक पर ‘तरुण पैकरा’ नाम से फर्जी आईडी बनाई। उसने पैकरा सरनेम वाली लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके जरिए उसने अंबिकापुर की 2 लड़कियों और जशपुर के कांसाबेल की एक लड़की को अपना नाम ‘स्वराज पैकरा’ बताकर शादी और नौकरी का झांसा दिया था। खुद को बिलासपुर रेलवे में पोस्टेड बताया, जबकि वह पटना में एक कपड़े की दुकान में काम करता है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- युवती के हाथ लगी ओरिजिनल ID तो खुला राज मोहम्मद महफूज अंबिकापुर पहुंचा और कांसाबेल क्षेत्र की आदिवासी युवती को फोन कर मिलने बुलाया। उसने अंबिकापुर में होटल बुक किया और वहां ‘स्वराज पैकरा’ नाम से फर्जी आईडी जमा कराई। वह युवती के साथ होटल के कमरे में 2 दिन रुका। युवती ने युवक का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि उसके फेसबुक ID से कई हिंदू लड़कियों को मैसेज भेजे गए थे। जब युवक उसे होटल में छोड़कर अंबिकापुर शहर घूमने निकला, तो युवती ने उसका बैग चेक किया। युवती को युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं। बैग की जांच करने पर युवती को उसमें युवक का असली आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में उसका असली नाम देखकर युवती हैरान रह गई। युवती ने की शिकायत, पुलिस ने किया अरेस्ट जब युवती को युवक के धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने अपनी सहेलियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मोहम्मद महफूज को गिरफ्तार कर लिया। युवती की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। युवती ने बताया कि 17 जनवरी को उसने एक और लड़की को उसी होटल में रखा था, जहां उसे रखा गया था। युवक अपने फेसबुक आईडी से हिंदू लड़कियों को टारगेट कर मैसेज भेजता था।महफूज पटना में किसी कपड़े की दुकान में काम करता है। रात को वह लड़कियों से सोशल मीडिया पर संपर्क करता, खुद को बिलासपुर में रेलवे का अधिकारी बताता था। फिर उन्हें शादी का झांसा देता था। लड़कियों से पैसे भी ठगे पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर जांच की, जिसमें पता चला कि उसने अंबिकापुर की 2 और लड़कियों को भी झांसे में लिया था। एक युवती से उसने 54 हजार रुपए की ठगी की, जो माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती है। मामले की खबर फैलने पर हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ………………………….. लव जिहाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लव जिहाद…बच्चा पैदा होने के बाद पता चला पति मुस्लिम: रायगढ़ कलेक्टर से महिला ने की शिकायत; बोली- रियाज ने गुलशन बनकर शादी की छत्तीसगढ़ में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। महिला ने गुलशन से शादी की। जब 4 माह के बच्चे की मां बन गई तब पता चला कि पति तो रियाज है। अब महिला ने रायगढ़ कलेक्ट्रेट और SP दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। महिला त्रिपुरा की रहने वाली है, और आरोपी जम्मू-कश्मीर का है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Chhattisgarh Teachers Protest Principal Posting

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059885
Views Today : 12
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 8066
Total views : 77628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.