Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में सीजन का सबसे कम तापमान,मौसम विभाग ने जारी की शीतलहर की चेतावनी
Breaking News

रायपुर में सीजन का सबसे कम तापमान,मौसम विभाग ने जारी की शीतलहर की चेतावनी

By adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 01 2026 cold persists for 15 days
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 8 से 10 जनवरी तक प्रदेश के 18 जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम और बेमेतरा जिले प्रभावित रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के एक-दो पॉकेट क्षेत्रों में तीखी ठंड और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में असर ज्यादा रहेगा।

सुबह से धुंध, सड़कों पर सन्नाटा

बुधवार की सुबह शहर में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया, जिससे जनजीवन सुस्त नजर आया। कई इलाकों में देर सुबह तक धुंध छाई रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, दृश्यता प्रभावित रही।

स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग पूरी तरह ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे।

अम्बिकापुर सबसे ठंडा, 3.3 डिग्री पर पहुंचा पारा

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा। पेंड्रारोड में न्यूनतम 7.6, दुर्ग में 8.0, जगदलपुर में 8.4 और माना एयरपोर्ट में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो पाकेट में शीतलहर का असर साफ नजर आया।

पेंड्रा-अमरकंटक में रिकार्ड ठंड, ओस जमने लगी

प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में पेंड्रा और अमरकंटक शामिल रहे, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई स्थानों पर ओस की बूंदें जम गईं। अमरकंटक में खेतों और घरों की छतों पर सफेद चादर जैसी परत नजर आई। ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग अलाव जलाकर तथा आग के सहारे खुद को गर्म करते दिखे।

आगे भी राहत नहीं, ठंड और बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन प्रदेश के लिए और ज्यादा ठंडे साबित हो सकती है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा।रायपुर शहर में आठ जनवरी को भी धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056122
Views Today : 114
Views Last 7 days : 2040
Views Last 30 days : 7035
Total views : 72394
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.