Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में मेडिकल वेस्ट की बड़ी लापरवाही, पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के पास खुले में फेंकी मिलीं सैकड़ों PPE किट
Breaking News

रायपुर में मेडिकल वेस्ट की बड़ी लापरवाही, पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के पास खुले में फेंकी मिलीं सैकड़ों PPE किट

By adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08 01 2026 hundreds of ppe kits found dumped
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में मेडिकल वेस्ट के लापरवाह निपटान का एक और गंभीर मामला सामने आया है। हेलीपैड के पास खाली पड़ी जमीन पर सैकड़ों की संख्या में पीपीई किट खुले में फेंकी मिली हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर बड़ी मात्रा में पीपीई किट बिखरी देखी, जिसके बाद इस लापरवाही का खुलासा हुआ।

जानकारी के अनुसार, ये पीपीई किट कोरोना महामारी के दौरान खरीदी गई हो सकती हैं। मौके पर कई किट पैकिंग सहित पड़ी मिलीं, जबकि कुछ खुले और क्षतिग्रस्त हालात में थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सामग्री काफी समय से यहां पड़ी थी, लेकिन हाल के दिनों में इसकी संख्या और बढ़ती नजर आ रही है।

लोगों का दावा- जलाने की कोशिश

स्थानीय नागरिकों का दावा है कि इनमें से कुछ पीपीई किट को मेडिकल वेस्ट के साथ जलाने की भी कोशिश की गई है। यदि ऐसा हुआ है तो यह पर्यावरण संरक्षण नियमों और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का सीधा उल्लंघन है। नियमों के अनुसार मेडिकल वेस्ट को खुले में जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

मेडिकल वेस्ट निपटान पर सवाल

राजधानी के संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में इस तरह मेडिकल सामग्री का खुले में पड़ा रहना प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े करता है। हेलीपैड जैसे उच्च सुरक्षा क्षेत्र के आसपास इस तरह की लापरवाही को गंभीर माना जा रहा है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये पीपीई किट किस विभाग या संस्था की हैं और इन्हें किसके द्वारा यहां फेंका गया। यह भी जांच का विषय है कि यह सामग्री सरकारी खरीदी की थी या किसी निजी एजेंसी ने इसे यहां डंप किया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पीपीई किट प्लास्टिक और कृत्रिम पदार्थों से बनी होती हैं, जिन्हें खुले में छोड़ना या जलाना पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक है। यदि इनमें से कुछ किट पहले इस्तेमाल की गई हों, तो संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।

अधिकारियों का क्या कहना

डॉ. मिथिलेश चौधरी, सीएमएचओ रायपुर का कहना है कि “पीपीई किट कहां से आया, किसने फेंका यह जांच का विषय है, पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी दोषी होगा उन पर कार्रवाई की जाएगी।”

यह भी पढ़ें- रायपुर में मां को पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस, सदमे में 18 साल की बेटी ने की आत्महत्या



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.