Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
Breaking News

रायपुर में पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
09 12 2025 ripur murder 9dec
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG News: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता ने अपने घर में अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद भी चरम कदम उठाते हुए रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

Publish Date: Tue, 09 Dec 2025 02:42:39 PM (IST)

Updated Date: Tue, 09 Dec 2025 02:42:39 PM (IST)

रायपुर में पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर रेलवे ट्रैक पर जाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
पत्नी की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या।

HighLights

  1. खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई
  2. चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता ने अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी
  3. घटना के बाद उसने खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता ने अपने घर में अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद भी चरम कदम उठाते हुए रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

घरेलू विवाद बना वजह

पुलिस प्रारंभिक जांच में यह मान रही है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद गुस्से में आकर राजन गुप्ता ने पत्नी रेखा की हत्या कर दी।

हत्या के बाद मौके से फरार, फिर जान दे दी

पत्नी की हत्या करने के बाद राजन घर से निकल गया। कुछ ही समय बाद सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान की तो वह राजन गुप्ता निकला।

सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी

पुलिस को राजन के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है और अपने तनाव, पारिवारिक कलह और मानसिक परेशानी का जिक्र किया है। पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर जांच में शामिल कर रही है।

यह भी पढ़ें- चार बच्चों की मौत पर जादू-टोना का संदेह, मां ने कर दी पड़ोसी महिला की हत्या

पड़ोसियों में दहशत, इलाके में शोक

घटना के बाद चंडी नगर इलाके में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि दंपति के बीच अकसर विवाद की आवाजें सुनी जाती थीं, लेकिन इतनी बड़ी घटना की उम्मीद नहीं थी।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच एक साथ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घर से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के बयान के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में मर्ग और हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059885
Views Today : 12
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 8066
Total views : 77628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.