![]()
रायपुर में नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी कैमरों की मदद से बुधवार–गुरुवार की रात तीन बजे पकड़ा। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा नवीन सोनी बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला तेलीबांधा इलाके में स्थित सिग्नल में नाबालिग गाड़ी चालकों से पैसे मांगकर गुजर बसर करती है। बुधवार की रात 9.30 बजे दो नाबालिग अपने साथियों के साथ सिग्नल में लोगों से पैसे मांग रही थी। इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन ने खाना खिलाने का झांसा देकर गाड़ी में बिठाया और वीआईपी रोड ले जाकर दुष्कर्म किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नाबालिग के परिजनों की सूचना पर एसीसीयू और तेलीबांधा थाना की टीम ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पूरे घटनाक्रम का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे। सुबह चार बजे मिला आरोपी नाबालिगों को लेकर फरार हुए आरोपी को पुलिस रात भर तलाशती रही। आरोपी को सुबह चार बजे पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने वारदात करने की बात स्वीकारी है। अपहरण और पास्कों के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
<
