Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, 135 अभ्यर्थी अब तक हुए अस्पताल में भर्ती
Breaking News

रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, 135 अभ्यर्थी अब तक हुए अस्पताल में भर्ती

By adminJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 01 2026 indefinite hunger strike amid severe cold 135 hospitalized
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ राज्य की सहायक शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़े डीएड (डीईएलईडी) अभ्यर्थी न्यायालयीन आदेशों के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। इसी मांग …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 11 Jan 2026 09:27:44 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Jan 2026 09:27:44 AM (IST)

शिक्षक भर्ती: रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी, 135 अभ्यर्थी अब तक हुए अस्पताल में भर्ती
अभ्यर्थीअस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की सहायक शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़े डीएड (डीईएलईडी) अभ्यर्थी न्यायालयीन आदेशों के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से आक्रोशित हैं। इसी मांग को लेकर 24 दिसंबर से नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर आमरण अनशन जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच चल रहे इस आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है।

अभ्यार्थियों का क्या कहना

अभ्यर्थियों ने बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोई रूटीन जांच नहीं की जा रही है। आमरण अनशन के दौरान शनिवार को चार अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल अस्पताल रेफर करना पड़ा। अब तक 135 अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

संयुक्त डीएड अभ्यर्थी संगठन के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन, मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी के कारण अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी अभ्यर्थी के स्वास्थ्य को गंभीर क्षति पहुंचती है या कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी संपूर्ण नैतिक, प्रशासनिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

धरना स्थल पर जोगी पार्टी के नेता अमित जोगी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 की प्रक्रिया में वे पूरी तरह योग्य हैं, इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति से वंचित रखा गया है। न्यायालयीन आदेशों के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से गहरा असंतोष है।

हर बार केवल आश्वासन

आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ज्ञापन, प्रदर्शन और संवाद के माध्यम से अपनी मांग शासन तक पहुंचाई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि वे रोजगार नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकार की मांग कर रहे हैं। डीएड अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण सैकड़ों परिवार आर्थिक व मानसिक संकट से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर में ‘अमृत’ के नाम पर जहर! 600 करोड़ खर्च फिर भी नलों से आ रहा नाली का पानी, निगम की सैंपलिंग शून्य



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056114
Views Today : 106
Views Last 7 days : 2032
Views Last 30 days : 7027
Total views : 72386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.