Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित; खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जाएगा
Breaking News

रायगढ़ में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई:जिला अस्पताल, नगर निगम समेत 8 क्षेत्रों में रहेगी बाधित; खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जाएगा

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bijli vibhag 00 1770217220
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



bijli vibhag 00 1770217220
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज गर्मी शुरू होने से पहले बिजली मेंटेनेंस और खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम जारी है। इसी कारण गुरुवार को शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र में करीब 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे नगर निगम के साथ-साथ जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होगी। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 11 केवी के खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को सुबह 33/11 केवी संभागीय कार्यालय उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी अस्पताल फीडर की सप्लाई बंद की जाएगी। बिजली सप्लाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान जिला अस्पताल, नगर निगम, टाउन हॉल के सामने का क्षेत्र, अग्रसेन चौक से सुभाष चौक रोड, संजय मार्केट, बालाजी कपड़ा बाजार और अन्नपूर्णा ट्रेडर्स रोड की बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 33 केवी लाइन के अंतर्गत ग्रैंड मॉल और गैलेक्सी मॉल की सप्लाई भी बंद रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया जा सकता है। गर्मी में होती है परेशानी बताया जा रहा है कि फिलहाल दिन के समय हल्की गर्मी है, इसी वजह से यह कार्य अभी शुरू किया गया है। तेज गर्मी में बिजली के खंभे काफी गर्म हो जाते हैं, जिससे काम करने में कर्मचारियों को परेशानी होती है। साथ ही बिजली कटौती के कारण आम लोगों को भी समस्या झेलनी पड़ती है। इसी वजह से गर्मी बढ़ने से पहले खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जा रहा है। फिलहाल तीन फीडरों पर यह काम चल रहा है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.