![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग ने यात्री बसों और औद्योगिक (प्लांट) वाहनों के लिए नए रूट और पिकअप प्वाइंट तय किए हैं। इस संबंध में बस संचालकों की बैठक लेकर नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी यात्री बस शहर की मुख्य सड़कों पर नहीं चलेगी। यह व्यवस्था शहर के भीतरी इलाकों में लगने वाले जाम को कम करने के लिए लागू की गई है। प्लांट (औद्योगिक) वाहनों के लिए सख्त निर्देश नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई ट्रैफिक थाना अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि, जारी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी बस संचालकों ने नए नियमों का पालन करने पर सहमति जताई है। क्या बदलेगा इन नियमों से?
<
