Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई:10 टन अवैध लकड़ी लोड ट्रैक्टर पकड़ाया, हिरासत में यूपी के 4 आरोपी
Breaking News

रायगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई:10 टन अवैध लकड़ी लोड ट्रैक्टर पकड़ाया, हिरासत में यूपी के 4 आरोपी

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
lakdi khair 1770284964
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



lakdi khair 1770284964
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लंबे समय से खैर लकड़ियों की अवैध तस्करी हो रही है। जहां राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 टन से अधिक ट्रैक्टर में लोड अवैध लकड़ी को पकड़ा है। वहीं मौके से 4 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक वन अमला को जानकारी मिली कि ग्राम पंचायत भेंगारी स्थित राजस्व वनभूमि पर अवैध लकड़ियों को ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है। जिसके बाद वन अमला ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और दोनों की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां लकड़ियों को छिलाई कर ट्रैक्टर में लोड किया गया था और 4 लोग मौके पर थे। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम कमल प्रकाश, प्रेम, संतोष व राजेश निवासी मैसोर जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।
आगे की कार्रवाई जारी है
इस संबंध में घरघोड़ा सबडिविजन एसडीओ आशुतोष मंडावा ने बताया कि प्रतिबंधित खैर प्राजाति की लकड़िया हैं। उसे छिलाई कर उपयोग की लकड़ियों को आरोपियों ने ट्रैक्टर में लोड किया था। जिसे जब्त किया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का है। फिलहाल आगे की जांच कार्रवाई जारी है।
पहले भी पकड़ा गया
जिले में लंबे समय से लकड़ी तस्करी का खेल चल रहा है। इससे पहले अप्रैल माह में घरघोड़ा के भेंड्रा रोड पर 18 चक्का एक ट्रक में अवैध लकड़ी लोड को पकड़ा गया था। जिसमें सरई का गोला लोड था और उसके आसपास खैर लकड़ी का बिखरा पड़ा था। जिसे वन अमला ने जब्त था। इसके बाद अलावा तमनार रेंज के सराईपाली के गौरमुड़ी राजस्व क्षेत्र से अवैध लकड़ी परिवहन किया जा रहा था। जिसे वन अमला ने पकड़ा था। इस दौरान मौके से 85 नग साल के लट्ठे बरामद हुए थे। मई माह में मई माह में घरघोड़ा और तमनार रेंज की सीमा पर उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की थी और ट्रक में लोड अवैध लकड़ी को पकड़ा था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.