![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में किसान के सूने घर से अज्ञात चोरों ने कैश समेत जेवरात-बर्तन की चोरी कर फरार हो गए। बेटी की तबियत खराब होने से उससे मिलने पति-पत्नी कांकेर गए थे। तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तडोली का रहने वाला दामोदर भास्कर 46 साल खेती-किसानी का काम करता है। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहता था और उसकी बेटी विमला भास्कर कांकेर में पोस्ट मास्टर के पद पर नौकरी करती है। जहां उसकी बेटी विमला का तबियत खराब होने की वजह से उससे मिलने के लिए दामोदर अपनी पत्नी के साथ 20 जनवरी की सुबह 4 बजे मुस्कान बस में सवार होकर रायपुर से कांकेर गया था। अपने घर की देखरेख करने के लिए भाई हेमचरण को बोला था। तभी शनिवार को उसके भाई ने दामोदर को मोबाईल पर सूचना दिया कि घर का मेन गेट में ताला नहीं था और उपर छत पर चढ़कर देखने पर पता चला कि अंदर का चैनल गेट खुला हुआ है और उसे चोरी का संदेह है। गांव के सरपंच को दी सूचना
ऐसे में उसने तत्काल इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद जब दामोदर वापस घर पहुंचा, तो उसने देखा कि घर के अंदर का तीन कमरो का ताला टूटा हुआ है और कमरे के अलमारी में रखा कैश 14 हजार समेत 85 हजार का जेवरात और घर का बर्तन चोरी हो गया है।
किसान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया
जिसके बाद आसपास इसका पता तलाशी किया, लेकिन उसके बाद भी चोर का कुछ पता नहीं चलने पर दामोदर ने पुसौर थाना में इसकी सूचना दी। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-बीएनएस, 331(4)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
<
