Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ के जंगल में हो रही वन्यप्राणियों की गिनती:सुबह वनकर्मी जंगल में कर रहे भ्रमण, कई वन्यप्राणियों के मिल रहे पदचिन्ह
Breaking News

रायगढ़ के जंगल में हो रही वन्यप्राणियों की गिनती:सुबह वनकर्मी जंगल में कर रहे भ्रमण, कई वन्यप्राणियों के मिल रहे पदचिन्ह

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
vanyprani ganna 2 1769509444
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



vanyprani ganna 2 1769509444
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के जंगल में कई वन्यप्राणी विचरण करते हैं। ऐसे में 4 साल में होने वाले बाघ गणना को लेकर अब गणना प्रक्रिया शुरू की गई है। जहां वनकर्मी सुबह से मांसाहारी व शाकाहारी जानवरों की गिनती कर प्रपत्र भर रहे हैं। बाघ गणना की इस प्रक्रिया के लिए जिला स्तर पर सभी वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद 23, 24 और 25 जनवरी को मांसाहारी जानवर की गिनती के लिए वनकर्मियों ने जंगल के खाक छाने। बताया जा रहा है कि इसमें 5 किमी तक वनकर्मियों को चलना होता है और मांसाहारी जानवर के खरोंच व कई तरह के निशान को देखकर ऑन लाईन-ऑफ लाईन प्रपत्र में भर रहे हैं। इसके अलावा अब मंगलवार से शाकाहारी जानवर की गणना की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसमें विभाग द्वारा बनाए गए ट्रांजिट लाईन में चलकर शाकाहारी वन्यप्राणियों की गिनती कर प्रपत्र में भरा जा रहा है। जिसके बाद रिपोर्ट उच्च विभाग में जाएगा। वन्यप्राणियों की गणना गुरूवार तक चलेगी। तेंदुआ, भालू और हाथी के निशान
रायगढ़ वन मंडल में रायगढ़, खरसिया, तमनार और घरघोड़ा रेंज है। जहां सभी रेंज के बीट के जंगलों में वन्यप्राणियों की गणना की जा रही है। जिसमें तेंदुआ, भालू, जंगली सुअर, चीतल, कोटरी, हाथी के साथ ही अन्य वन्यप्राणियों के पदचिन्ह व अन्य निशान मिल रहे हैं। रायगढ़ के जंगल में मुख्य तौर पर हाथी है
इस संबंध में DFO अरविंद पीएम ने बताया कि अभी पूरे राज्य में बाघ गणना करने का निर्देश मिला है। इसके लिए एक प्रशिक्षण भी हुआ है। प्रशिक्षण के बाद पूरे स्टाप इस काम को कर रहे हैं। जंगल के अंदर सीधे लाईन में चलते हैं और जो भी निशान, पंजा व अन्य निशान मिलते हैं उसे नोट करते हैं। हर जानवर का इसमें गणना होती है। रायगढ़ में मुख्य तौर पर देखा जाए तो पूरे जिले में हाथी हैं। इसके अलावा तेंदुआ-भालू व अन्य छोटे वन्यप्राणी भी हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चापड़ लेकर घूमता दिखा आरोपी:रामकुंड में दहशत का कारण बना युवक, लोगों को दी गालियां, तलाश में जुटी पुलिस

February 9, 2026

दिन में बढ़ेगी गर्मी, 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:7 दिन अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं; 32° के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

February 9, 2026

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059890
Views Today : 17
Views Last 7 days : 3115
Views Last 30 days : 8071
Total views : 77633
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.