![]()
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) और 3 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा), कैंप बस्तर से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रशांत शुक्ला, जो अब तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), रायपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम रायपुर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है। डीएसपी स्तर में भी बदलाव डीएसपी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। विधानसभा रायपुर के एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी को अब उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक, माना रायपुर के पद पर तैनात लंबोदर पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर के पद पर पदस्थ तुलसीराम लेकाम को भी उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) में पदस्थ किया गया है। पढ़े आदेश की कॉपी
<
