Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजिम मेले में भीड़ जुटाने प्रशासन ने शुरू की मुफ्त बस सेवा, दिनभर लग रहे फेरे
Breaking News

राजिम मेले में भीड़ जुटाने प्रशासन ने शुरू की मुफ्त बस सेवा, दिनभर लग रहे फेरे

By adminFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 177056109669889e48cf4e1 8rajim04
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



16 177056109669889e48cf4e1 8rajim04
भास्कर न्यूज | राजिम कुंभ कल्प मेला में अपेक्षित भीड़ न जुटने और आयोजन स्थल की अव्यवस्था को लेकर आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। नया मेला मैदान राजिम नगर से दूर होने और दर्शकों की संख्या लगातार घटने पर अब भीड़ लाने के लिए दो निशुल्क बसें शुरू की गई हैं। हालांकि रविवार अवकाश के कारण मेले में काफी भीड़ रही। दरअसल, स्थानीय लोगों की उपेक्षा, अव्यवस्था, कमजोर प्रचार और दूरस्थ मेला स्थल के कारण राजिम का मेला मैदान कई दिनों तक सुनसान नजर आता रहा। लोगों ने आवाज उठाई कि न कार्यक्रम ढंग के हैं, न पहुंचने की सुविधा। तब जाकर ये कदम उठाया गया है। इधर पुराने मेला स्थल नदी तट पर भीड़ की कोई कमी नहीं है, लेकिन नया मेला स्थल विशाल है, वहां अब भी भीड़ नहीं दिखती। जबकि मेले का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। मुख्य मंच भी भव्य ही है। रोज रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। बता दें कि मेला स्थल चौबेबांधा की ओर से जाने पर लगभग दो किमी और नवापारा की तरफ से तीन किमी से ज्यादा है। पैदल ही जाना पड़ता है। जिला परिवहन विभाग, गरियाबंद द्वारा शहर से नवीन मेला मैदान राजिम तक दो यात्री बसें निशुल्क चलाई जा रही हैं। एक बस राजिम के बस स्टैंड में खड़ी रहती है और दूसरी मेला मैदान में, ताकि यात्रियों को लाने-ले जाने में देर न हो। करीब ढाई किलोमीटर की दूरी होने के कारण पैदल जाने वालों के लिए यह सुविधा राहत जरूर है, लेकिन लोग साफ कह रहे हैं कि यह फैसला स्वेच्छा से नहीं, दबाव में लिया गया है। बसों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है और पहचान के लिए सामने बैनर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं का ये भी कहना है कि ये दो बसें कम हैं। क्योंकि एक बार में इनमें केवल 100 यात्री आ जा सकते हैं।
शाम और रात को ज्यादा जरूरत: हालांकि ये बसें दिनभर कई फेरे लगा रही हैं, लेकिन श्रद्धालुओं का कहना है कि असली जरूरत दोपहर बाद से देर रात तक होती है। देर रात लौटने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यही समय सबसे ज्यादा जोखिम भरा होता है। अगर बस सेवा रात में भी नियमित चले, तभी इसे सच्ची जनसुविधा कहा जाएगा वरना यह सिर्फ भीड़ जुटाने की एक कोशिश भर बनकर रह जाएगी। मेला पहुंची रामती बाई, सीता साहू, भूखिया, चांदनी और केसर ने कहा कि हम बस स्टैंड तक तो आ गए थे, लेकिन आगे मेला कैसे जाएंगे, यही चिंता थी। फ्री बस से पहुंचे, पर ये सुविधा पहले दिन से होनी चाहिए थी। रामकुमार, भीष्म, दीपक और राघवेंद्र ने कहा प्रशासन की यह पहल अच्छी है, लेकिन सवाल ये है कि जब मेला खाली पड़ा था तब क्यों नहीं सोचा गया, अब जब आलोचना हुई तो व्यवस्था की जा रही है। जब मेला खाली रहा तो कोई सुनने वाला नहीं था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

YouTube से सीखा अफीम की खेती का तरीका:आरोपी विकास के मोबाइल में मिले सैकड़ों VIDEO; अब दुर्ग के सभी फॉर्म हाउस की होगी जांच

March 11, 2026

विप्रो फाउंडेशन ने सेवा के साथ मनाया महिला दिवस

March 11, 2026

प्राथमिक शाला गिधवा के 17 विद्यार्थियों को दी गई विदाई

March 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

063756
Views Today : 3
Views Last 7 days : 204
Views Last 30 days : 6853
Total views : 84469
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.