Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवा कांग्रेस करेगी मनरेगा संशोधन महापंचायत सम्मेलन:एनओबी पोस्टर लॉन्च, युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व का अवसर मिलेगा
Breaking News

युवा कांग्रेस करेगी मनरेगा संशोधन महापंचायत सम्मेलन:एनओबी पोस्टर लॉन्च, युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व का अवसर मिलेगा

By adminFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9ace9685 a380 4f38 b62b e0daa35257cb 1770219271031
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9ace9685 a380 4f38 b62b e0daa35257cb 1770219271031
धमतरी युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी उमेश डोंगरे ने बताया कि युवा कांग्रेस 12 फरवरी को रायपुर में मनरेगा संशोधन के विरोध में एक महापंचायत सम्मेलन आयोजित करेगी। इस सम्मेलन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्होंने एनओबी (N.O.B.) पोस्टर का भी अनावरण किया। धमतरी जिले के राजीव भवन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि संगठन युवाओं को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़कर देश और प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदलने का सक्रिय प्रयास किया जाएगा। युवा महापंचायत में 18-40 साल के युवा होंगे शामिल जिला प्रभारी उमेश डोंगरे ने बताया कि 12 फरवरी को रायपुर में होने वाले मनरेगा संशोधन विरोधी युवा महापंचायत सम्मेलन में 18 से 40 वर्ष तक के युवा शामिल होंगे। इनमें वे युवा भी सम्मिलित होंगे जिन्होंने पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनाव लड़े हैं। इस पहल से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि युवाओं की एक ‘फौज’ तैयार करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस ने एनओबी (N.O.B.) लॉन्च किया है। इच्छुक युवा एनओबी के तहत फॉर्म भरकर राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर सकते हैं। सक्रिय युवा इसमें भाग लेकर राजनीति के क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। यह प्रयास उन सक्रिय युवाओं को आगे लाने के लिए किया जा रहा है जिन्हें पार्टी में पर्याप्त नेतृत्व का अवसर नहीं मिला है। डोंगरे ने कहा कि देश में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है और वे ही देश की दिशा व दशा बदल सकते हैं। पार्टी ने युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबसे पहले सूची मंगवाई जाएगी, जिसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। धमतरी जिले से लगभग 500 युवाओं को इसमें शामिल करने का लक्ष्य है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

राजधानी में 10 लाख का गुटखा जब्त:खमतराई इलाके के यार्ड में किया गया था डंप, नॉर्थ जोन पुलिस और ACCU ने की कार्रवाई

February 12, 2026

ठंड का असर कम, रायपुर में अधिकतम तापमान 32° पार:बिलासपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में टेम्प्रेचर 1-2° तक बढ़ा, सुबह-रातें ठंडी, 7 दिन मौसम स्थिर

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060354
Views Today : 24
Views Last 7 days : 2878
Views Last 30 days : 7913
Total views : 78111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.